विज्ञापन

आसमान में शुक्र, बृहस्पति का महामिलन का अनोखा नजारा दिखा, बुध के साथ अब 4 दिन तिकड़ी बनाएंगे ये ग्रह, देखें वीडियो

Venus Jupiter Conjunction Update: शुक्र और बृहस्पति ग्रह का अद्भुत संयोजन मंगलवार रात को हजारों लोगों ने खुली आंखों से देखा. जल्द ही बुध ग्रह भी इस जुगलबंदी में शामिल होगा और तीन ग्रहों को बेहद करीब हम देख पाएंगे.

आसमान में शुक्र, बृहस्पति का महामिलन का अनोखा नजारा दिखा, बुध के साथ अब 4 दिन तिकड़ी बनाएंगे ये ग्रह, देखें वीडियो
Venus Jupiter Conjunction: शुक्र और बृहस्पति ग्रह का मिलन
नई दिल्ली:

Venus Jupiter Conjunction : आसमान में शुक्र और बृहस्पति ग्रह का महामिलन मंगलवार रात को देखा गया. लखनऊ से लेकर जयपुर तक प्लैनेटोरियम और अन्य जगहों पर इस दुर्लभ खगोलीय घटना के हजारों लोग गवाह बने. हालांकि दिल्ली में धूल भरी आंधी के कारण ये नजारा खुली आंखों से देखने से काफी लोग वंचित रह गए. अगर आपने यह अनोखा नजारा देखना रह गया तो अभी एक और मौका है.  इस हफ्ते शाम के आसमान में बुध, शुक्र और बृहस्पति ग्रह एक साथ दिखाई देंगे. यह तीन ग्रहों का एक दुर्लभ मिलन होगा, जो उत्तरी गोलार्ध के ज्यादातर हिस्सों में देखा जा सकेगा.शुक्र-बृहस्पति का ये महासंयोग सूरज डूबने के ठीक बाद रात 8 बजे से 8.30 बजे के बीच देखा गया. शाम के आसमान में सबसे चमकीले दो ग्रहों शुक्र (Venus) और बृहस्पति (Jupiter) को पश्चिमी क्षितिज में एक-दूसरे के पास देखा गया. ये दोनों ग्रह लगभग 2 घंटे तक बेहद करीब दिखाई दिए. रात 8.30 बजे से 11 बजे तक ये नजारा देखा गया.

शुक्र और गुरु की युति

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के अनुसार, 9 जून को सूरज डूबने के बाद शुक्र और बृहस्पति एक-दूसरे के बहुत करीब दिखाई दिए. पृथ्वी से देखने पर ये दोनों ग्रह लगभग एक दूसरे के गले लगते नजर आए. दरअसल, दोनों ग्रह एक-दूसरे से महज 1.5 से 2 डिग्री पर होने के कारण इतने नजदीक दिखाई दिए. असलियत में उनकी दूरी लाखों करोड़ों किमी की थी. शुक्र और बृहस्पति सूरज के चारों ओर अपनी-अपनी कक्षाओं में लाखों मील दूर हैं.इन दोनों ग्रहों के साथ बुध भी हफ्ते के आखिर में इन ग्रहों के साथ जुड़ जाएगा, जिससे तीन ग्रहों का मिलन होगा. अगर मौसम साफ रहा तो इसे 11 जून से 15 जून तक देखा जा सकेगा.

शुक्र और बृहस्पति की युति

ये भी पढ़ें - शुक्र और बृहस्पति ग्रह का महामिलन, आसमान में खुली आंखों से देखी गई दुर्लभ खगोलीय घटना

बुध भी शुक्र और बृहस्पति के साथ

खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, गुरुवार 11 जून तक बुध (Mercury) भी शुक्र और बृहस्पति के नीचे और बगल में दिखाई देने लगेगा. इससे तीन ग्रहों का एक समूह बन जाएगा. बुध को देखना थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि यह क्षितिज के पास नीचे होता है और बाकी दो ग्रहों की तुलना में काफी कम चमकीला होता है.ये तीनों ग्रह रात में तब तक दिखाई देते रहेंगे, जब तक कि बुध रात 10:15 बजे के आसपास अस्त नहीं हो जाता; वहीं शुक्र और बृहस्पति लगभग रात 11 बजे तक क्षितिज के ऊपर बने रहेंगे.

ग्रहों का संयोजन (planetary conjunction) क्या है?

आसमान में ग्रहों का संयोजन तब होता है, जब पृथ्वी से देखने पर दो या दो से अधिक ग्रह आसमान में एक-दूसरे के करीब दिखाई देते हैं. असल में अंतरिक्ष में ये ग्रह एक-दूसरे के करीब नहीं होते, लेकिन अपनी कक्षा पर अपनी स्थिति और कोण के कारण एक सीध में दिखाई देते हैं. दो या तीन चमकीले ग्रहों का आसमान के एक ही हिस्से में एक साथ दिखाई देना बड़ी खगोलीय घटना है. सूर्यास्त के ठीक बाद ये लोगों ने बिना किसी टेलीस्कोप के खुली आंखों से देखा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venus Jupiter Conjunction, Venus Jupiter Conjunction Time And Date, Rare Astronomical Event 2026, Shukra And Brihaspati Ki Yuti, Shukra And Guru Ki Yuti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com