श्रीमद्भागवत गीता सिर्फ धर्म का ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाती है. गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिनका सही अर्थ आज भी बहुत कम लोग जानते हैं. ऐसा ही एक शब्द है 'मूढ़'. इस शब्द को आम बोलचाल में कम बुद्धि वाले व्यक्ति को कहते हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने 'मूढ़' शब्द का प्रयोग किसी का अपमान करने के लिए नहीं, बल्कि आदमी की आध्यात्मिक स्थिति को समझाने के लिए किया है.
आखिर कौन है 'मूढ़'
पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि यहां 'मूढ़' का मतलब कम बुद्धि वाला व्यक्ति नहीं है. गीता के अनुसार, मूढ़ वह है जो केवल भौतिक सुख-सुविधाओं को ही जीवन का उद्देश्य मान लेता है और सत्य, आत्मज्ञान व ईश्वर के अस्तित्व को समझने का प्रयास नहीं करता. ऐसा व्यक्ति ज्ञान होते हुए भी अज्ञान के मार्ग पर चलता रहता है.
श्रीकृष्ण ने किस व्यक्ति को कहा 'मूढ़'
पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि कुछ लोग उनकी शरण में नहीं आते. इनमें से वो लोग हैं दुष्कर्म करने वाले, माया में फंसे लोग, आसुरी प्रवृत्ति वालों के अलावा 'मूढ़' व्यक्ति भी इसमें शामिल हैं.
क्या है इसका संदेश
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि भगवान श्रीकृष्ण इसके जरिए इंसान को आत्मचिंतन की सीख देते हैं. गीता बताती है कि केवल पढ़ाई-लिखाई या धनवान होना ही पर्याप्त नहीं है. यदि मनुष्य विवेक, सदाचार और आध्यात्मिक ज्ञान से दूर रहता है, तो वह जीवन के वास्तविक उद्देश्य को नहीं समझ पाता है.
यह भी पढ़ें: Chandra Darshan 2026: जुलाई महीने में कब होगा चंद्र दर्शन? जानें इस दिन कैसे करनी चाहिए चंद्रमा की पूजा
जीवन में कैसे अपनाएं गीता की सीख
पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, गीता का यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है. व्यक्ति को अपने कर्म, व्यवहार और सोच का समय-समय पर आकलन करना चाहिए. ज्ञान, विनम्रता और सत्य के मार्ग पर चलने वाला इंसान ही जीवन में वास्तविक सफलता और मानसिक शांति प्राप्त कर सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें: Chaturmas 2026: 25 या 26 जुलाई कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास? जान लीजिए सही तारीख और नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं