विज्ञापन

औषधीय गुणों से भरपूर है श्रीकृष्ण को प्रिय कदम, इन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन

Kadam Tree Benefits: कदम एक ऐसा वृक्ष है जिसके फल, फूल और छाल सभी का इस्तेमाल सेहत के लिए किया जाता है. इस आर्टिकल में जानें सेवन का सही तरीका.

औषधीय गुणों से भरपूर है श्रीकृष्ण को प्रिय कदम, इन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन
Kadam Tree Benefits: देखने में सुंदर, सेहत के लिए लाभकारी है कदम.

Health Benefits In Hindi: प्रकृति ने ऐसे कई फल-फूल दिए हैं, जो न केवल देखने में सुंदर, स्वाद से भरपूर बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर हैं. ऐसे ही एक फल का नाम कदम है, जो पोषक तत्वों से भरपूर है और भगवान श्री कृष्ण को भी अति प्रिय है. बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जल विभाग ने लोगों को स्थानीय वृक्षों के महत्व से अवगत कराते हुए कदम कदम के वृक्ष की उपयोगिता और गुणों की विस्तृत जानकारी दी है. श्रीकृष्ण को प्रिय यह वृक्ष न केवल देखने में बेहद सुंदर है, बल्कि इसके फूल, फल और छाल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. कदम एक विशाल और सदाबहार वृक्ष है.

इसकी सबसे खास पहचान इसके सुगंधित, गोलाकार और नरम पीले फूल हैं, जो दूर से ही अपनी मिठास भरी खुशबू फैलाते हैं. इन फूलों की सुगंध और सौंदर्य के कारण इन्हें भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय माना जाता है. विभाग का मानना है कि कदम का वृक्ष सौंदर्य, स्वास्थ्य, औषधीय गुणों और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम है. 

कैसे करें इसका सेवन- (Kadam Ka Kaise Kare Sevan)

कदम के फूल और फल दोनों ही खाने योग्य हैं. स्थानीय परंपराओं में इसके फूलों और फलों से स्वादिष्ट चटनी व अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कदम के फायदे- (Kadam Ke Phal Phool Ke Fayde)

  • सेहत के लिए भी कदम फायदेमंद है और इसके सेवन से कई अद्भुत लाभ मिलते हैं. कदम में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके नियमित उपयोग से पाचन तंत्र मजबूत होता है. यह पेट की समस्याओं जैसे अपच, दस्त में भी राहत देता है.
  • साथ ही ब्लड को साफ करने है और स्किन संबंधी समस्याओं में राह दे सकता है. 
  • मुंह की सेहत के लिए भी कदम फायदेमंद है. इसकी छाल से कुल्ला करने पर मसूड़ों की समस्या और मुंह की बदबू भी कम हो सकती है.
  • आयुर्वेद में कदम की छाल, पत्तियों और फूलों का उपयोग बुखार, मधुमेह, सूजन और तनाव कम करने जैसी समस्याओं के इलाज में किया जाता है. 
  • इसके फूलों का काढ़ा गले की खराश और खांसी में भी लाभकारी माना जाता है.

ये भी पढ़ें- 48 डिग्री के पार पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए हीट वेव से बचने के तरीके

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kadam Phool Fal And Chaal Ke Fayde, What Is Benefits Of Lord Krishna Favorite Kadam Tree, Lord Krishna Favorite Kadam Tree, Kadam Tree Benefis, Kadam Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com