विज्ञापन

गणेश विसर्जन आज, यहां पढ़ें गणेश जी की आरती और मंत्र

गणेश विसर्जन से पहले बप्पा की पूजा जरूर की जाती है. ऐसे में पूजा के दौरान आप यहां से गणेश जी के मंत्र और आरती पढ़कर पूजा का समापन कर सकते हैं.

गणेश विसर्जन आज, यहां पढ़ें गणेश जी की आरती और मंत्र
यहां पढ़ें गणेश जी की आरती
File Photo

गणेश उत्सव के 10 दिन पूरे होने के बाद अब गणपति बप्पा को विदा करने का समय आ गया है. आज यानी 25 सितंबर, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन किया जाएगा. इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव के साथ बप्पा की पूजा करते हैं और उन्हें अगले साल फिर आने का निमंत्रण देते हुए विदा करते हैं. ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति की शोभायात्रा निकाली जाती है. भक्त 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारे लगाते हुए विसर्जन की जगह तक जाते हैं. विसर्जन से पहले घर या पंडाल में गणेश जी की पूजा की जाती है. पूजा में भगवान को फूल, दूर्वा, मोदक, फल और प्रसाद चढ़ाया जाता है. इसके बाद धूप और दीप जलाकर गणेश जी की आरती की जाती है. पूजा के दौरान भक्त बप्पा के मंत्रों का जाप भी करते हैं. ऐसे में अगर आपके घर में भी गणपति जी विराजमान हैं और आज उनका विसर्जन करना है, तो अंतिम पूजा में आप यहां दी गई गणेश जी की आरती पढ़ सकते हैं. साथ ही बप्पा के मंत्रों का जाप करके पूजा पूरी कर सकते हैं.

यहां पढ़ें गणेश जी की आरती 

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

एकदन्त, दयावन्त, चार भुजा धारी.
माथे पर तिलक सोहे, मूषक की सवारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया.
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा.
लड्डूवन का भोग लगे, संत करें सेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

दीनन की लाज रखो, शम्भु सुतवारी.
कामना को पूरा करो, जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

पूजा के दौरान गणेश जी के इन मंत्रों का करें जाप

वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ.

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

ॐ एकदंताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो दंति प्रचोदयात्।

ॐ नमो हेरम्ब मद मोहित मम् संकटान निवारय-निवारय स्वाहा।

ॐ गं गणपतये नमः

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- गणेश विसर्जन आज, जानें गणपति विसर्जन की विधि और शुभ मुहूर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Visarjan, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com