कई बार खूब मेहनत करने के बाद भी ऐसा लगता है कि जीवन में चीजें आगे नहीं बढ़ रही हैं. काम बनते-बनते रुक जाता है या बार-बार कोई नई परेशानी सामने आ जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है या आप भी इस तरह की स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो इसके लिए एस्ट्रोलॉजर और टैरो कार्ड रीडर निशा ने एक खास उपाय बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
जीवन में रुकावट महसूस हो तो करें ये उपाय
एस्ट्रोलॉजर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बताती हैं, अगर आपको लग रहा है कि आप अपनी जिंदगी में एक ही जगह पर अटके हुए हैं और चीजें आगे नहीं बढ़ रही हैं, तो आप यह आसान उपाय कर सकते हैं. इसके लिए-
- सबसे पहले अपनी हथेली या कलाई पर थोड़ा सा नमक लें. इसके बाद उस नमक पर अपना रोज इस्तेमाल करने वाला परफ्यूम या इत्र स्प्रे करें. अब दूसरे हाथ से रगड़ते हुए नमक और परफ्यूम को मिलाएं.
- इसके बाद जिस कलाई पर नमक और परफ्यूम लगाया है, उसे ऊपर से नीचे की ओर यानी अपने सिर से पैरों की ओर तीन बार घुमाएं.
- इस दौरान अपनी इच्छा या उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित करें. आपको जो काम रुका है, उसके बारे में सोचें.
- मन में दोहराएं कि 'जो चीजें मेरे लिए रुक गई हैं, वे आगे बढ़ें और मेरे लिए नए रास्ते खुलें.' या 'मेरे रुके हुए काम बनने लगें, रास्ते से सारी बाधाएं साफ हो जाएं.'
एस्ट्रोलॉजर निशा के अनुसार, इस प्रक्रिया के बाद आपको 10 मिनट के भीतर हल्का महसूस हो सकता है. आपको आराम और सुकून का अनुभव हो सकता है. एस्ट्रोलॉजर बताती हैं कि नमक को शुद्धि और नकारात्मक प्रभावों को दूर करने से जोड़कर देखा जाता है, वहीं रोज इस्तेमाल होने वाली खुशबू व्यक्ति की अपनी पहचान और ऊर्जा से जुड़ी मानी जाती है. ऐसे में ये उपाय आपकी बाधाओं को दूर सकता है.
एस्ट्रोलॉजर कहती हैं कि इस उपाय को करने के 24 घंटे के अंदर आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है या आपको अपने रुके हुए काम फिर से बनते हुए दिख सकते हैं. बस इसे करते समय अपने मन में श्रद्धा और विश्वास रखें.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- गणेश विसर्जन आज, यहां पढ़ें गणेश जी की आरती और मंत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं