विज्ञापन

Kalank Chaturthi Katha : गणेश चतुर्थी की रात भूलकर भी न देखें चांद, जानें क्यों लगता है मिथ्या दोष और कैसे पड़ा 'कलंक चतुर्थी' नाम

Moon on Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन क्यों वर्जित है. पौराणिक मान्यता के अनुसार गणेशजी के श्राप से जुड़ी इस कथा के कारण इसे कलंक चतुर्थी कहा जाता है.

Kalank Chaturthi Katha : गणेश चतुर्थी की रात भूलकर भी न देखें चांद, जानें क्यों लगता है मिथ्या दोष और कैसे पड़ा 'कलंक चतुर्थी' नाम
गणेशजी ने चंद्रमा को क्यों दिया था श्राप
ndtv

गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा के साथ कई नियमों का भी खास महत्व माना जाता है. इन्हीं में से एक है इस दिन चंद्रमा के दर्शन न करना. ऐसी मान्यता है कि गणेश चतुर्थी की रात चांद देखने से व्यक्ति पर झूठा आरोप या कलंक लग सकता है. इसी वजह से इस तिथि को 'कलंक चतुर्थी' भी कहा जाता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इसके पीछे भगवान गणेश और चंद्रदेव से जुड़ी एक पौराणिक कथा है.

गणेशजी ने चंद्रमा को क्यों दिया था श्राप

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि एक बार भगवान गणेश हाथों में लड्डू लेकर मूषक पर सवार होकर जा रहे थे. तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे रास्ते में गिर पड़े. यह देखकर चंद्रदेव हंसने लगे. गणेशजी को चंद्रमा की यह बात अपना अपमान लगी और उन्होंने क्रोधित होकर चंद्रदेव को क्षय होने का श्राप दे दिया.

ये भी देखें- Hanuman Ujjain News : 170 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा टस से मस नहीं हुई

चंद्रदेव ने की भगवान शिव की तपस्या

उन्होंने बताया कि श्राप के कारण चंद्रमा का तेज लगातार कम होने लगा. परेशान होकर चंद्रदेव ने भगवान शिव की तपस्या की. ऐसी मान्यता है कि गुजरात के समुद्र तट पर उन्होंने शिवलिंग स्थापित कर महादेव की आराधना की. तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें संकट से बचाया. इसके बाद चंद्रदेव ने भगवान गणेश से क्षमा मांगी. गणेशजी ने कहा कि श्राप पूरी तरह समाप्त नहीं होगाा. चंद्रमा 15 दिन घटेगा और फिर 15 दिन बढ़ेगा. लेकिन भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को चंद्र दर्शन करने वाले व्यक्ति को कलंक का सामना करनाा पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें:  Doctor Hanuman Mandir: 170 साल पुराने 'खड़े हनुमान' की क्या है मान्यता, बच्चों के इलाज से कैसे पड़ा 'डॉक्टर हनुमान' नाम

भगवान कृष्ण पर भी लगा था झूठा आरोप

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान कृष्ण ने भी एक बार चतुर्थी का चंद्रमा देख लिया था. इसके बाद उन पर स्यमंतक मणि चोरी करने का झूठा आरोप लगा. इसी घटनाा को चंद्र दर्शन से जुड़े 'मिथ्या दोष' की कथा से जोड़ा जाता है.

क्यों कहते हैं कलंक चतुर्थी

मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा देखने से व्यक्ति पर गलत आरोप लगने की आशंका रहती है. इसी वजह से इस तिथि को 'कलंक चतुर्थी' कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं में इसलिए गणेश पूजा के साथ चंद्र दर्शन से बचने की सलााह दी जाती है.

यह भी पढ़ें: Pithori Amavasya 2026: आज पिठोरी अमावस्या, पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय, जानें पिठोरी अमावस्या की क्या कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Chaturthi, Kalank Chaturthi, Lord Ganesha Facts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com