घर में खाने में तड़का लगाने से लेकर मसालों में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है. यही कारण है कि लहसुन की कीमत हमेशा ज्यादा रही है, लेकिन अगर घर पर ही लहसुन उगा लें तो कितना अच्छा रहेगा. घर में लहसुन लगाने के लिए आपको कुछ चीजों की सही जानकारी होनी है. जैसे लहसुन की बुवाई कब करनी चाहिए, लहसुन लगाने का सही समय और तरीका क्या है? दरअसल, लहसुन (Garlic) की अच्छी पैदावार पाने के लिए सही समय पर बुआई करना बेहद जरूरी है. कई लोग समय के बिना बुवाई कर देते हैं, जिससे पौधों का विकास सही से नहीं होता.
कृषि एक्सपर्ट के अनुसार, लहसुन की बिजाई सितंबर के अंत से लेकर नवंबर के बीच तक करना सबसे अच्छा माना जाता है. इसके अलावा बुवाई बहुत देर से की जाए, तो ठंड बढ़ने के कारण पौधों की बढ़वार स्लो हो सकती है. चलिए आपको बताते हैं लहसुन बोने का सही समय और तरीका क्या है?
कम समय वाली किस्मों की बुआई कब करें?
जो लहसुन की किस्में 120 से 140 दिनों में तैयार हो जाती हैं, उन्हें 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच बोना सबसे अच्छा समय है. इन किस्मों को शुरुआती विकास के लिए हल्की गर्मी की जरूरत होती है. इसलिए 15 नवंबर के बाद बिजाई करने से बचना चाहिए.
देर से तैयार होने वाली किस्मों के लिए सही समय
यमुना सीरीज जैसी किस्में लगभग 150 दिनों में तैयार होती हैं. ऐसी किस्मों की बिजाई सितंबर के अंत से लेकर अक्टूबर की शुरुआत तक कर देनी चाहिए. इससे पौधों को सही समय और सही मौसम मिल जाता है.
नवंबर के बाद बुआई क्यों नहीं करनी चाहिए?
नवंबर के बाद लहसुन लगाते हैं, तो अंकुरण के तुरंत बाद ठंड बढ़ने लगती है. इससे बीजों के उगने और पौधों की शुरुआती बढ़वार पर असर पड़ सकता है. ठंड अधिक होने पर जर्मिनेशन कमजोर रहने की आशंका रहती है, जिससे पैदावार घट सकती है.
लहसुन बुवाई का तरीका
कलियां चुनें- लहसुन की बड़ी और हेल्दी गांठों की कलियों को अलग कर लें.
गहराई- कली का नुकीला सिरा ऊपर की तरफ रखते हुए मिट्टी में 2 से 3 इंच की गहराई पर लगाएं.
दूरी- पौधों के बीच लगभग 3 से 4 इंच और कतारों के बीच 6 से 8 इंच की दूरी रखें.
यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके
यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, घर पर पीले दाग, गंदगी और खारे पानी के निशान हटाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं