विज्ञापन

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ अधिकमास का चौथा बड़ा मंगल आज, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि

Fourth Bada Mangal 2026: आज यानी 26 मई को साल का चौथा बड़ा मंगल है. इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से जीवन के कष्ट, रोग और समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही साधक के जीवन में सुख-शांति का वास होता है. आइए जानते हैं पूजा विधि, महत्व और मुहूर्त...

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ अधिकमास का चौथा बड़ा मंगल आज, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि
चौथा बड़ा मंगल 2026
AI

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है. इस साल कुल 8 बड़ा मंगल होंगे. साथ ही आज ज्येष्ठ महीने का चौथा बड़ा मंगल है. इस दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यातओं के अनुसार जो भी व्यक्ति सच्चे भाव से बजरंगबली हनुमान की पूजा करता है उसके जीवन की समस्याएं, कष्ट दूर होती हैं और सुख-शांति बनी रहती है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं चौथे बड़े मंगल का शुभ मुहूर्त, विधि समेत जरूरी जानकारी...

यह भी पढ़ें: मैं मिलूं या न मिलूं, तुम्हारा मंगल होगा... संत प्रेमानंद महाराज का भक्तों को संदेश, जानें क्या महामंत्र दिया?

आज का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तक.
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक.
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 31 मिनट तक. 
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 7 बजकर 10 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक.
  • अमृत काल: रात 11 बजकर 29 मिनट से अगले दिन 27 मई की दोपहर 1 बजकर 13 मिनट तक.
  • निशिता मुहूर्त: रात 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा.
Latest and Breaking News on NDTV

बड़ा मंगल का महत्व

ज्येष्ठ के महीने में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी महीने में बजरंगबली की मुलाकात भीम और भगवान श्री राम से हुई थी. इस दिन प्रभु के वृद्ध रूप की सेवा की जाती है, इसलिए इसे बुढ़वा मंगल कहते हैं. आज यानी 26 मई को इस साल का चौथा बड़ा मंगल मनाया जाएगा. इस खास मौके पर हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाने से जीवन के सारे दुख-दर्द खत्म हो जाते हैं.

पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प लें. 
  • पूजा स्थान पर लाल कपड़ा बिछाकर हनुमान जी की मूर्ति रखें. 
  • उन्हें सिंदूर का लेपन करें और गेंदे के फूलों की माला पहनाएं. 
  • इसके बाद घी या चमेली के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें. 
  • बजरंगबली को बेसन के लड्डू, बूंदी या गुड़-चने का भोग लगाएं और आखिर में सभी में प्रसाद बांट दें.

बड़ा मंगल पर क्या दान करना चाहिए?

बड़े मंगल पर लाल मसूर की दाल, लाल कपड़े, लाल चंदन और लाल रंग के फल दान करना शुभ माना जाता है. माना जाता है कि इससे मंगल दोष शांत होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com