विज्ञापन

June 2026 Vrat Tyohar List: निर्जला एकादशी से लेकर वट पूर्णिमा तक, जून में मनाए जाएंगे ये व्रत और त्योहार, जान लें पूरी लिस्ट और तारीख

Vrat Tyohar List of June 2026: धार्मिक दृष्टि से साल का छठा महीना यानी जून बेहद अहम माना जा रहा है. ज्येष्ठ पूर्णिमा से लेकर निर्जला एकादशी तक इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे. आइए जानते हैं सभी व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

June 2026 Vrat Tyohar List: निर्जला एकादशी से लेकर वट पूर्णिमा तक, जून में मनाए जाएंगे ये व्रत और त्योहार, जान लें पूरी लिस्ट और तारीख
जून 2026 व्रत-त्योहार लिस्ट
AI

June 2026 Vrat Tyohar List: कुछ दिनों में साल के छठे महीने जून की शुरुआत होने वाली है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और व्रत-त्योहारों को देखते हुए जून का महीना काफी ज्यादा खास रहने वाला है. इस महीने में कई बड़े व्रत, त्योहार पड़ेंगे साथ ही कई संयोग भी बनेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून की शुरुआत ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि के साथ हो रहा है और वहीं, इसका समापन आषाढ़ महीने की शुरुआत के साथ होगा. इस माह में ज्येष्ठ पूर्णिमा, विभुवन संकष्टी, अधिक कालाष्टमी समेत कई महत्वपूर्ण त्योहार और व्रत रखे जाएंगे. इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस माह के त्योहार-व्रत की पूरी लिस्ट...

यह भी पढ़ें: मैं मिलूं या न मिलूं, तुम्हारा मंगल होगा... संत प्रेमानंद महाराज का भक्तों को संदेश, जानें क्या महामंत्र दिया?

जून 2026 के व्रत त्योहार (June 2026 Vrat Tyohar List)

  • 3 जून 2026, बुधवार: विभुवन संकष्टी
  • 7 जून 2026, रविवार: अधिक भानु सप्तमी
  • 8 जून 2026, सोमवार: अधिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 11 जून 2026, गुरुवार: परम एकादशी
  • 12 जून 2026, शुक्रवार: प्रदोष व्रत (शुक्र) और अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी
  • 13 जून 2026, शनिवार: मासिक कार्तिगाई और मासिक शिवरात्रि
  • 14 जून 2026, रविवार: रोहिणी व्रत और अधिक दर्श अमावस्या
  • 15 जून 2026, सोमवार: मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और ज्येष्ठ अधिकमास समाप्त
  • 16 जून 2026, मंगलवार: चंद्र दर्शन
  • 17 जून, बुधवार: महाराणा प्रताप जयंती
  • 18 जून 2026, गुरुवार: प्रद्युम्न चतुर्थी, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि
  • 19 जून 2026, शुक्रवार: स्कंद षष्ठी
  • 20 जून 2026, शनिवार: जमाई षष्ठी
  • 21 जून 2026, रविवार: भानु सप्तमी और साल का सबसे बड़ा दिन
  • 22 जून 2026, सोमवार: धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी
  • 23 जून 2026, मंगलवार: महेश नवमी
  • 25 जून 2026, गुरुवार: निर्जला एकादशी , गायत्री जयंती
  • 26 जून 2026, शुक्रवार: रामसक्ष्मण द्वादशी
  • 27 जून 2026, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी
  • 29 जून 2026, सोमवार: वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, बटुक भैरवी जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा
  • 30 जून 2026, मंगलवार: आषाढ़ माह का आरंभ

यह भी पढ़ें: इस मंदिर में डॉक्टर रूप में की जाती है हनुमान जी की पूजा, जानिए क्या है दंदरौआ धाम के अनोखे मंदिर की कहानी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

लेखक के बारे में
img
गुरुत्व राजपूत
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
June 2026 Vrat Tyohar List, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com