विज्ञापन

Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी 16 अगस्त को, जानें पूजा मुहूर्त और बच्चों के लिए खास उपाय

Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी 16 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी. आइए आचार्य मदन मोहन से जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, दूर्वा चढ़ाने का महत्व, बच्चों से पूजा कराने के फायदे और पौराणिक कथा आदि.

Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी 16 अगस्त को, जानें पूजा मुहूर्त और बच्चों के लिए खास उपाय
सावन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 16 अगस्त 2026 को पड़ रही है
ndtv

सावन का महीना भगवान शिव के साथ गणेश पूजा के लिए भी खास माना जाता है. इस बार सावन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 16 अगस्त 2026 को पड़ रही है. इसे दूर्वा गणेश चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने से जीवन के विघ्न दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. अगर घर में बच्चे हैं, तो इस दिन उनसे गणेश जी की पूजा करवाना भी शुभ माना जाता है.

कब है दूर्वा गणेश चतुर्थी 2026

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, सावन शुक्ल चतुर्थी तिथि 15 अगस्त की शाम 5:28 बजे शुरू होगी और 16 अगस्त की शाम 4:52 बजे तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार व्रत 16 अगस्त को रखा जाएगा. गणेश पूजा के लिए करीब 2 घंटे 38 मिनट का समय मिलेगा. गणपति पूजा मुहूर्त सुबह 11:06 बजे से दोपहर 1:44 बजे तक है.

बच्चे से करवाएं गणेश जी की पूजा

आचार्य ने कहा कि इस दिन बच्चे से गणेश जी की पूजा करवाकर उन्हें 11 गांठ दूर्वा अर्पित कर सकते हैं. ऐसी मान्यता है कि इससे बच्चे की एकाग्रता और पढ़ाई में रुचि बढ़ाने की कामना की जाती है. गणेश जी को सिंदूर और दूर्वा चढ़ाकर मोदक या लड्डू का भोग भी लगाएं. पूजा के बाद बच्चे से गणेश मंत्र का 11 बार जाप करवाया जा सकता है. धार्मिक मान्यता में इसे बुद्धि, ज्ञान और विवेक से जोड़ा जाता है.

गणेश जी को क्यों चढ़ाई जाती है दूर्वा

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, अनलासुर नामक दैत्य का आतंक बढ़ गया था. गणेश जी ने उसका अंत किया, लेकिन उनके पेट में तेज जलन होने लगी. कई उपाय काम नहीं आए. तब कश्यप ऋषि ने दूर्वा की 21 गांठें गणेश जी को खिलाईं, जिससे उनकी जलन शांत हुई. तभी से गणेश पूजा में दूर्वा चढ़ाने की परंपरा मानी जाती है.

यह भी पढ़ें:  12 अगस्त को लगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, देखें तस्वीरें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan Ganesh Chaturthi, Sawan 2026, Ganesh Ji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com