विज्ञापन

टीवी पर हिट, OTT पर सुपरहिट...सावन में बिंज-वॉच करें भगवान शिव की ये 4 दमदार सीरीज

सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की भक्ति में डूबने के लिए OTT और TV पर उपलब्ध ये 4 पौराणिक सीरीज जरूर देखें. मोहित रैना के 'देवों के देव महादेव' से लेकर दूरदर्शन के 'ओम नमः शिवाय' तक, जानिए बिंज-वॉच करने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन.

टीवी पर हिट, OTT पर सुपरहिट...सावन में बिंज-वॉच करें भगवान शिव की ये 4 दमदार सीरीज
Lord Shiva OTT Series
IMDB

 Lord Shiva OTT Series: सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है. और आज  इस महीने की पहली शिवरात्रि है. भक्त भोलेनाथ की पूजा-अर्चना में लीन हैं. चारों तरफ हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है. ऐसे में हर कोई महादेव की भक्ति में रमा हुआ नजर आ रहै है. ऐसे में अगर आप भी भी इस भक्तिमय माहौल में भगवान शिव की महिमा डूबना चाहते हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं.  जिन्होंने टीवी की दुनिया में TRP के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

महादेव पर बनी ये 4 दमदार सीरीज OTT पर यहां देखें

अब ये शोज OTT पर भी दर्शकों के बीच सुपरहिट साबित हो रहे हैं. इस सावन वीकेंड अगर आप भक्ति का आनंद लेना चाहते हैं, तो टीवी से लेकर OTT तक धमाल मचाने वाली ये 4 दमदार महादेव की सीरीज अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर उठाएं. जो चलिए जानते है कि ये 4 दमदार महादेव पर बनी सीरीज कहा और OTT के किस प्लैटफार्म पर आसानी से देखी जा सकती है.

Lord Shiva OTT Series

Devon Ke Dev Mahadev
Photo Credit: IMDB

देवों के देव महादेव (Devon Ke Dev Mahadev)

जब भी भगवान शिव पर बने किसी शो का जिक्र होता है, तो सबसे पहले 'देवों के देव महादेव'  (Devon Ke Dev Mahadev) का नाम आता है. साल 2011 में प्रसारित हुए इस शो ने टेलीविजन पर भक्ति का नया रस घोल दिया था. एक्टर मोहित रैना ने भगवान शिव के रूप में ऐसी एक्टिंग कि लोग आज भी उन्हें असल जिंदगी में महादेव कहकर बुलाते हैं. सती दहन से लेकर पार्वती विवाह और तांडव तक, इस सीरीज का संगीत, विजुअल इफेक्ट्स और संवाद दर्शकों को सीधे कैलाश पर्वत की फील कराते हैं. सावन में देखने के लिए यह आपकी पहली पसंद होना चाहिए. इसे JioHotstar पर आसानी से देखा जा सकता है.

Lord Shiva OTT Series

Om Namah Shivay
Photo Credit: IMDB

ओम नमः शिवाय (Om Namah Shivay)

ओम नमः शिवाय 90 के दशक का दूरदर्शन का ऐसा आइकॉनिक शो बना था जिसे देखने के लिए दर्शक रात में अपना काम जल्दी निपटा लेते थे. उस समय इस शो के लिए दर्शकों के दिलों में एक अलग ही खास जगह बनी हुई है जो आज भी कायम है. धीरज कुमार के निर्देशन में बने इस पौराणिक धारावाहिक में समर जय सिंह ने भगवान शिव का किरदार निभाया था. इसमें शिव पुराण और वेदों पर आधारित बेहद प्रामाणिक कहानियों को बखूबी दर्शाया गया है. यदि आप सावन के महीने में पुराने नॉस्टैल्जिया के साथ सनातन का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह धारावाहिक हर शिवभक्त के लिए मस्ट-वॉच है. इसे आसानी से यू-ट्यूब और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

 Lord Shiva OTT Series

Mahakali - Anth Hi Aarambh Hai
Photo Credit: IMDB

 महाकाली - अंत ही आरंभ है (Mahakali - Anth Hi Aarambh Hai)

अगर आप महादेव और मां शक्ति के सावन के महीने में एक साथ दर्शनों क अनुभव करना चाहते हैं, तो JioCinema / Colors TV App पर  'महाकाली - अंत ही आरंभ है' एक शानदार विकल्प है. इस शो में सौरभ राज जैन ने भगवान शिव और पूजा शर्मा ने माता पार्वती और महाकाली का किरदार बेहतरीन तरीके से निभाया है. सीरीज में दर्शाया गया है कि कैसे संकट के समय भगवान शिव अपनी अर्धांगिनी शक्ति का मार्गदर्शन करते हैं और धर्म की स्थापना होती है. इसका बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी बेहद आकर्षक है.

Lord Shiva OTT Series

Shiv Shakti – Tap Tyaag Tandav
Photo Credit: IMDB

शिव शक्ति - तप त्याग तांडव ( Shiv Shakti – Tap Tyaag Tandav)

भोले के भक्तों के बीच बेहद पसंद किया गया शो 'शिव शक्ति अपनी विजुअल ग्रैंडियोर और बेहतरीन स्टोरीटेलिंग के लिए जाना जाता है. इस सीरीज में सावन की महिमा और भगवान शिव के जरिए विश्वपान करने की कथा, और माता सती का उनके कंठ पर चंदन का लेप लगाकर इस महीने की महत्ता को बताया गया है. साथ ही अन्य शिव पार्वती के मिलन और कहानियों को बेहतरीन और शानदार तरीके से लेटेस्ट वीएफएक्स  के साथ दर्शकों के सामने लाया गया था, जो आज भी उनकी वाचलिस्ट में शामिल है.  इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: OTT पर गैंगस्टर बनेंगे देवों के देव महादेव, Mohit Raina के हाथ लगी क्राइम थ्रिलर सीरीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan 2026 Date, Devon Ke Dev Mahadev, Mohit Raina, OTT News, Entertainement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com