समय से पहले बालों का सफेद होना, हेयर फॉल और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से परेशान लोग अक्सर घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. करी पत्ता यानी मीठा नीम भी ऐसा ही घरेलू उपाय है, जिसे बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है. एक वायरल घरेलू नुस्खे में करी पत्ते का रस निकालकर स्कैल्प पर लगाने और तेल से मसाज करने के बारे में बताया गया है. हालांकि, सफेद बालों को दोबारा काला करने या बालों का झड़ना पूरी तरह रोकने के दावे को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं.
करी पत्ते का रस कैसे करें तैयार
इस घरेलू नुस्खे में सबसे पहले करी पत्तों को अच्छी तरह धोकर साफ किया जाता है. इसके बाद पत्तों को ग्राइंडर में पीसकर उनका रस निकाल लिया जाता है. जरूरत के अनुसार इसमें थोड़ा पानी मिलाया जा सकता है. तैयार रस को छानकर इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. रस को कॉटन की मदद से बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाया जा सकता है. इसके बाद करीब 4-5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करने की बात कही गई है. वायरल नुस्खे में रस में थोड़ा नारियल, ऑलिव या कैस्टर ऑयल मिलाने का भी सुझाव दिया गया है.
क्या करी पत्ता सफेद बालों को कर सकता है काला
करी पत्ते में कई पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं, लेकिन इससे सफेद हो चुके बालों का रंग स्थायी रूप से वापस काला होने का मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. बालों का सफेद होना उम्र, आनुवंशिक कारणों और कुछ पोषक तत्वों की कमी जैसे कई कारणों से जुड़ा हो सकताा है.
ये भी पढ़ें- जल्दी शादी होने वाली है तो घर पर बनाकर लगा लें ये फेस मास्क, एक्सपर्ट ने बताया निखर जाएगा चेहरा, स्किन पर दिखेगा ग्लो
डैंड्रफ में भी रखें सावधानी
करी पत्ते को एंटीऑक्सीडेंट और कुछ रोगाणुरोधी गुणों वाला माना जाता है, लेकिन इसे डैंड्रफ या स्कैल्प इंफेक्शन का इलाज नहीं समझना चाहिए. स्कैल्प पर खुजली, लालिमा, घाव या लगातार डैंड्रफ की समस्या हो तो त्वचा विशेषज्ञ से सलााह लेना बेहतर है.
लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूरी
किसी भी घरेलू नुस्खे को सीधे पूरे स्कैल्प पर लगाने से पहले थोड़ी मात्रा में पैच टेस्ट करना बेहतर है. जलन, खुजली या लालिमा महसूस होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दें. बााल झड़ने या तेजी से सफेद होने की समस्या लगातार बनी रहे तो कारण जानने के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें.
ये भी पढ़ें- ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए एवोकाडो में छिपा है खजाना, जानिए कैसे करें इस्तेमाल और फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं