आजकल धूल, प्रदूषण, तनाव और खराब लाइफस्टाइल का असर स्किन पर अधिक पड़ता है, लेकिन काम की भागदौड़ के चलते स्किन का ध्यान रखना बहुत मुश्किल काम हो गया है. स्किन केयर के लिए अक्सर लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो कुछ समय के लिए तो अच्छा साबित हो सकते हैं, लेकिन लंबे समय के लिए असरदार नहीं होते. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्किन को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ स्किन केयर प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि सही खानपान भी बेहद जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए एवोकाडो कैसे मदद करता है.
जोटा हेल्थकेयर, डॉ. सुजीत पॉल के मुताबिक, आज के समय में स्किन का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो गया है. अगर समय रहते स्किन का ध्यान नहीं रखा जाता, तो त्वचा कम उम्र में ही बूढ़ी होने लगती है. पॉल के मुताबिक, स्किन और बालों के लिए एवोकाडो ऐसा सुपरफूड है, जो विटामिन E, विटामिन C और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है. ये पोषक तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देने, उसकी नमी बनाए रखने और नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
स्किन को पोषण
हेल्दी और चमकदार स्किन के लिए महंगे स्किन प्रोडक्ट जरूरी नहीं है. स्किन को अंदर से पोषण की जरूरत होती है. एवोकाडो में मौजूद विटामिन E, विटामिन C और हेल्दी फैट्स स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. विटामिन E एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में भूमिका निभाता है. वहीं, विटामिन C सामान्य कोलेजन निर्माण में मदद करता है, जो स्किन की संरचना और मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है.
त्वचा की नमी
अगर आपकी त्वचा अक्सर रूखी और बेजान दिखती है, तो एवोकाडो फायदेमंद हो सकता है. इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे स्किन मुलायम और फ्रेश नजर आ सकती है. यह त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है, जो समय से पहले उम्र बढ़ने के संकेतों का एक कारण बन सकता है.
कोलेजन बनाने में मददगार
विटामिन C शरीर में कोलेजन के निर्माण के लिए जरूरी होता है. कोलेजन त्वचा को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाता है, जिससे त्वचा अच्छी दिखाई देती है.
कैसे करें इस्तेमाल
- एवोकाडो को आप सलाद, सैंडविच, टोस्ट या स्मूदी में इस्तेमाल कर सकते हैं.
- फेस मास्क- पके हुए एवोकाडो के गूदे में थोड़ा सा शहद या दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं और फिर 15 मिनट बाद धो लें.
- एवोकाडो ऑयल- आप चेहरे की नमी बनाए रखने के लिए कोल्ड-प्रेस्ड एवोकाडो तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- दांत कैसे साफ करें? दांतों का पीलापन दूर करेगी 5 रुपये की ये सफेद चीज, एक्सपर्ट से जानिए कैसे करें इस्तेमाल
यह भी पढ़ें:- थर्मस को कैसे साफ करें? स्टेनलेस स्टील बोतल की बदबू दूर करने के आसान घरेलू उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं