आज यानी 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. हर ओर त्योहार की रौनक देखने को मिल रही है. हालांकि, आज त्योहार के साथ-साथ साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं चंद्र ग्रहण का समय, इस दौरान क्या करें और क्या नहीं, साथ ही जानेंगे चंद्र ग्रहण के बाद किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है.
कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा ग्रहण?
आज चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 4 मिनट से दोपहर 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. इस दौरान चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा. हालांकि, भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं माना जाएगा. ऐसे में भारत में लोग सामान्य रूप से पूजा-पाठ कर सकते हैं. धार्मिक काम करने पर ग्रहण के कारण कोई रोक नहीं रहेगी.
ग्रहण के दौरान करें चंद्र या शिव मंत्र का जापज्योतिषाचार्य कहते हैं, ग्रहण के समय चंद्रमा या भगवान शिव के मंत्र का जाप किया जा सकता है. आप 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं. भगवान शिव के भक्त इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं. ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा से जुड़े मंत्रों का जाप मन को शांत रखने के लिए किया जाता है.
ग्रहण के बाद सफेद चीजों का करें दानज्योतिषाचार्य कहते हैं, ग्रहण के बाद दान करना शुभ माना जाता है. आप अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को चावल, दूध, चीनी, सफेद कपड़े या रोजमर्रा की उपयोगी चीजें दान कर सकते हैं.
चंद्रमा को जल अर्पित करेंइन सब से अलग ज्योतिषाचार्य रात में चंद्रमा दिखाई देने पर चंद्र देव को जल अर्पित करने की सलाह देते हैं. इस उपाय से मन को शांति मिलती है, भावनाओं में संतुलन आता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.
यह भी पढ़ें- लड्डू गोपाल को राखी कैसे बांधें? पंडित जी जानें सही विधि और किन बातों का रखें ध्यान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं