विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: किस शहर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें दिल्ली से लेकर प्रयागराज तक का समय

Chandra Grahan 2026: आज यानी 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है. आइए जानते हैं किस शहर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण-

Chandra Grahan 2026: किस शहर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें दिल्ली से लेकर प्रयागराज तक का समय
Chandra Grahan 2026: किस शहर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण?

Chandra Grahan 2026: आज यानी 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है. हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण होता है. धार्मिक मान्यता है कि इस समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए पूजा-पाठ और साधना का विशेष महत्व होता है.

यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026 LIVE: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें सूतक काल कब से लगेगा और भारत में दिखने का समय

आज कितने बजे से लगेगा चंद्र ग्रहण?

पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है. भारत में ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा, लेकिन उस समय चंद्रमा दिखाई नहीं देगा. चंद्रमा का उदय शाम को होगा और उसी समय ग्रहण का अंतिम चरण देखा जा सकेगा. करीब 6:46 से 6:47 बजे के बीच ग्रहण समाप्त हो जाएगा.

सूतक काल कब से लगेगा?

सूतक 3 मार्च की सुबह 6:23 बजे से शुरू हो जाएगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूतक के दौरान पूजा-पाठ, मंदिर प्रवेश और शुभ कार्यों से बचना चाहिए.

किस शहर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण?

अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो- 

  • दिल्ली में ग्रहण शाम 6:26 से 6:46 बजे तक दिखेगा
  • प्रयागराज में 6:08 से 6:46 बजे तक 
  • वाराणसी में 6:04 से 6:46 बजे तक 
  • कानपुर में 6:14 से 6:46 बजे तक 
  • पटना और रांची में यह 5:55 से 6:46 बजे तक रहेगा 
  • कोलकाता में 5:43 से 6:46 बजे तक दिखाई देगा.
  • इसके अलावा भुवनेश्वर में शाम 05:54 से लेकर शाम 06:46 तक 
  • चेन्नई में शाम 06:21 से लेकर शाम 06:46 तक 
  • हैदराबाद में शाम 06:26 से लेकर शाम 06:46 तक और 
  • बेंगलुरु में शाम 06:32 से लेकर शाम 06:46 तक दिखेगा. 

पूर्वोत्तर भारत के कुछ शहरों जैसे शिलांग, ईटानगर और गुवाहाटी में चंद्रमा पूर्ण रूप से ढका रहेगा. यहां दोपहर 2:14 बजे से शाम 7:53 बजे तक ग्रहण का प्रभाव रहेगा और पूर्णता की अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट तक मानी गई है.

धार्मिक दृष्टि से ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है. 

(Disclaimer: ऊपर दिए गए समय विभिन्न पंचांग और खगोलीय गणनाओं पर आधारित हैं. अलग-अलग स्थानों पर चंद्रमा के उदय और दृश्यता के अनुसार समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है. कृपया अपने स्थानीय पंचांग या आधिकारिक स्रोत से समय की पुष्टि अवश्य करें.)
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com