विज्ञापन

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के 9 स्वरूपों के हैं नौ विशेष वाहन, जानिए क्या है महत्व, हर भक्त को होना चाहिए पता

Navdurga Vahan: नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ दिव्य रूपों की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर रूप अलग शक्ति, गुण और महत्व रखता है. साथ ही इन नौ रूपों के वाहन भी अलग-अलग हैं, जो उनकी शक्ति, स्वभाव और प्रतीक को दर्शाते हैं.

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के 9 स्वरूपों के हैं नौ विशेष वाहन, जानिए क्या है महत्व, हर भक्त को होना चाहिए पता
मां दुर्गा के 9 स्वरूपों के 9 वाहन
AI

Maa Durga 9 Swaroop and 9 Vahan: आज यानी 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ दिव्य रूपों की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर रूप अलग शक्ति, गुण और महत्व रखता है. साथ ही इन नौ रूपों के वाहन भी अलग-अलग हैं, जो उनकी शक्ति, स्वभाव और प्रतीक को दर्शाते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको मां दुर्गा के 9 स्वरूपों के 9 वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में हर भक्त को जरूर पता होना चाहिए. 

9 देवियों के 9 वाहन

शेर मां का सबसे प्रसिद्ध वाहन है, लेकिन बैल भी दो रूपों में उनकी सवारी है. गधा और कमल जैसे वाहन भी इनकी विशेषता बताते हैं. चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में पूजित इन नौ देवियों और उनके वाहनों की महिमा का उल्लेख धर्म शास्त्रों में मिलता है. ये वाहन मां की विविध शक्तियों को बताते हैं. सिंह वीरता, बैल धैर्य, बाघ चपलता, गधा अंधकार नाश और कमल शुद्धता का प्रतीक है. नवरात्रि में इन रूपों की पूजा से भक्तों को शक्ति, ज्ञान, साहस और सिद्धि मिलती है। दुर्गा सप्तशती में इन वाहनों का वर्णन युद्ध और रक्षा से जुड़ा है.

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अर्धचांद और त्रिपुंड से बाबा महाकाल का क‍िया शृंगार, अद्भुत रूप देखने के ल‍िए भक्‍तों की लगी भीड़

1. मां शैलपुत्री

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. यह रूप स्थिरता और शक्ति का प्रतीक है. माता का वाहन नंदी बैल है, जो शक्ति, धैर्य और मजबूती का प्रतीक है. मां त्रिशूल और कमल धारण करती हैं.

2. मां ब्रह्मचारिणी

मां ब्रह्मचारिणी तपस्या और ज्ञान की देवी हैं, जिनकी पूजा नवरात्रि के दूसरे दिन की जाती है. यह रूप संयम और ब्रह्मविद्या का प्रतीक है. माता का वाहन सिंह है.

3. मां चंद्रघंटा

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. ये दुर्गा मां का योद्धा रूप होता है, जो शत्रुओं का नाश करती हैं. माता का वाहन बाघ है.

4. मां कुष्मांडा

मां कुष्मांडा को ब्रह्मांड की रचयिता, सूर्य को ऊर्जा देने वाली कहा जाता है. माता की पूजा नवरात्रि के चौथे दिन की जाती है. माता का वाहन सिंह है, जो उनकी सर्वशक्तिमानता और तेज का प्रतीक है.

5. मां स्कंदमाता

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता के पूजन का विधान है. कार्तिकेय की मां, मातृत्व और करुणा की देवी का वाहन सिंह है. सिंह उनकी रक्षक शक्ति को दिखाता है.

6. मां कात्यायनी

मां कात्यायनी की पूजा नवरात्रि के छठे दिन करने का विधान है. महिषासुर का मर्दन करने वाली शक्ति का वाहन बाघ है.

7. मां कालरात्रि

नौ देवियों में मां कालरात्रि सबसे उग्र रूप, अंधकार और नकारात्मकता का नाश करने वाली है, माता का वाहन गधा है. गधा बुराई के अंत और अज्ञान के नाश का प्रतीक है. मां ने रक्तबीज जैसे राक्षसों का संहार किया.

8. मां महागौरी

शुद्धता और शांति की देवी मां महागौरी की पूजा आठवें दिन की जाती है. माता का वाहन नंदी बैल है. बैल उनकी कोमलता के साथ शक्ति के संतुलन को दर्शाता है

9. मां सिद्धिदात्री

नवरात्रि के नौवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. मां सिद्धिदात्री सभी सिद्धियां देने वाली हैं. इनका वाहन कमल है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com