Chaitra Navratri 2025: मां दुर्गा की अराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुका है और देश भर में देवी भक्त विधि विधान से माता की पूजा अर्चना करने में लगे हैं. 30 मार्च रविवार से शुरू हुआ चैत्र नवरात्र का पर्व 6 अप्रैल (Kab Hai Chaitra Navratri-2025) रविवार को रामनवमी के दिन समाप्त होगा. मान्यता है कि चैत्र नवरात्र के इन नौ दिनों में माता दुर्गा स्वयं धरती पर अवतरित होती है और भक्तों के सभी दुख दर्द को दूर कर देती हैं. चैत्र नवरात्रि पूजा-पाठ के साथ साथ आत्म-चिंतन और सात्त्विकता को अपनाने का भी समय माना जाता है. इस दौरान परिवार के सदस्य एक साथ उपवास रखते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और मन को शुद्ध करने के लिए ध्यान में लीन रहते हैं. यह समय जीवन में सकारात्मकता लाने का होता है. नवरात्र में माता की अराधना कर उन्हें आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है लेकिन इन समय कुछ चीजें करना वर्जित होता है और उसका भी ध्यान रखना जरूरी होता है. धर्म के विद्वानों के अनुसार नवरात्र में कुछ उपायों (Navratri Ke Upay) का हमेशा ध्यान रखना चाहिए. इस दौरान कुछ चीजों को खरीदने की मनाही (Navratri Mein Kya Kharidna Hota Hai Ashubh) होती है और उन्हें खरीदने के प्रभाव को अशुभ माना जाता है. इससे माता दुर्गा के नाराज होने का भय होता है और घर में गरीबी और बीमारी का प्रकोप हो सकता है. आइए जानते हैं नवरात्र के समय भूलकर भी क्या चीजें नहीं खरीदनी चाहिए.
राम नवमी पर 13 सालों बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग, पूजा और खरीदारी करने के लिए अच्छा समय
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

नवरात्रि में भूलकर भी नहीं खरीदे ये चार चीजें (Never buy these 4 things during navratri)
लोहा खरीदना माना जाता है अशुभ
ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के नौ दिन के दौरान लोहा और लोहे से बनीं चीजें खरीदना वर्जित माना गया है. माना जाता है कि नवरात्र में लोहा खरीदने से बनते हुए काम में बाधा आने लगती है. अचानक जीवन में समस्याएं आने लगती हैं. परिवार के सदस्यों में मुनमुटाव और मतभेद शुरू हो सकते हैं.
नुकीली या धारदार चीजें
माता की अराधना वाले नवरात्रि के नौ दिन किसी तरह की धारदार या नुकीली चीजें भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए. इनने सुईं, कैंची या चाकू जैसी चीजें शामिल हैं. इन चीजों को खरीदने से परिवार में कलह क्लेश शुरू हो सकता है. परिवार के बच्चों में हिंसात्मक प्रवृति पनपने का खतरा रहता है. इसके साथ ही आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ने का खतरा भी होता है.
न खरीदें चावल
मान्यता है कि चैत्र नवरात्रि के दौरान चावल नहीं खरीदना चाहिए. इस दौरान चावल खरीदने से अर्जित किए हुए सारे पुण्य नष्ट हो सकते हैं और जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. घर में बीमारी और मतभेद बढ़ने का खतरा होता है. अचानक किसी बड़े खर्च के सामने आने के कारण आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है.

इलेक्ट्रानिक्स सामान
नवरात्र के नौ दिनों के दौरान इलेक्ट्रानिक्स सामान खरीदने से बचना चाहिए. इस तरह की वस्तुओं के खरीदारी अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि नवरात्रि के समय इलेक्ट्रानिक्स सामान खरीदने से कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति कमजोर होने लग जाती है. इसके कारण जीवन में अप्रिय घटनाएं शुरू हो सकती हैं और बनते हुए कामों में बाधा आने लगती है. इसके अलावा नवरात्रि के दौरान काले रंग के कपड़े की खरीदारी भी अशुभ मानी जाती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं