विज्ञापन

Cancer Aaj Ka Rashifal: भावनाओं और फैसलों के बीच रखना होगा संतुलन, जल्दबाजी पड़ सकती है भारी

Cancer Horoscope Today 23 September 2026, Kark Rashifal: नौकरी करने वालों के लिए किसी सहकर्मी या वरिष्ठ के साथ तालमेल बैछाने में दिक्कत महसूस हो सकती है. बातचीत के दौरान आवाज का उतार-चढ़ाव भी ध्यान में रखें.

Cancer Aaj Ka Rashifal: भावनाओं और फैसलों के बीच रखना होगा संतुलन, जल्दबाजी पड़ सकती है भारी
Cancer Aaj Ka Rashifal 23 September 2026 | Kark Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Cancer Horoscope Today 23 September 2026, Kark Rashi ka Rashifal: आज आपके लिए एक महत्वपूर्ण विषय रहेगा कि आप अकेले कितना कर सकते हैं और सहयोग लेकर कितना बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं. किसी व्यक्ति के साथ हुई बातचीत आपके विचारों को नई दिशा दे सकती है. सामने वाले की बात सुनना आज उतना ही जरूरी होगा जितना अपनी राय रखना. 

व्यावसायिक क्षेत्र में क्लाइंट, पार्टनर, डीलर या किसी बाहरी व्यक्ति के साथ महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है. किसी प्रस्ताव में आपको अपनी शर्तें स्पष्ट रखनी चाहिए. केवल संबंध खराब होने के डर से ऐसी बात स्वीकार न करें जो बाद में आपके लिए परेशानी बन जाए. नौकरी करने वालों के लिए किसी सहकर्मी या वरिष्ठ के साथ तालमेल बैछाने में दिक्कत महसूस हो सकती है. आपको लगे कि दूसरा व्यक्ति आपकी मेहनत को पर्याप्त महत्व नहीं दे रहा, तो तुरंत प्रतिक्रिया न दें. अपने योगदान को व्यवस्थित तरीके से सामने रखें. आपकी पेशेवर छवि आज आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होगी. 

व्यक्तिगत संबंधों में आकर्षण और भावनात्मक निकटता बढ़ सकती है, लेकिन साथ ही अपेक्षाएं भी बढ़ेंगी. आप जिस तरह किसी से व्यवहार की उम्मीद कर रहे हैं, जरूरी नहीं कि वह व्यक्ति उसी तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करे. किसी कि उतनी ही मदद करें, जितनी आपकी चादर है. भावनात्मक दबाव में आकर किसी की आर्थिक मदद करने से पहले अपनी स्थिति जरूर देखें. बातचीत के दौरान आवाज का उतार-चढ़ाव भी ध्यान में रखें, क्योंकि सामान्य बात भी कठोर लहजे में गलत अर्थ दे सकती है.

उपाय: माता पार्वती को सफेद पुष्प अर्पित करके ॐ पार्वत्यै नमः का 21 बार जाप करें.
शुभ रंग: मोती सफेद
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, KARK RASHIFAL, Cancer Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com