फ्रांस ने 130 साल बाद कंबोडिया को लौटाया हिन्दू देवता की प्रतिमा का सिर

फ्रांस ने 130 साल बाद कंबोडिया को लौटाया हिन्दू देवता की प्रतिमा का सिर

नामपेन्ह:

फ्रांस ने एक प्राचीन हिन्दू देवता की सातवीं शताब्दी में निर्मित प्रतिमा का सिर लौटा दिया है और सिर को प्रतिमा के शेष भाग से जोड़ दिया गया है। इसे आज संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया। इस प्रतिमा का सिर 130 वर्ष पहले अलग कर वहां ले जाया गया था।

पत्थर से निर्मित देवता हरिहर की इस प्रतिमा में विष्णु और शिव के आयामों को दर्शाया गया है। हिन्दू धर्म में इन्हें प्रमुख देवता माना जाता है। इस प्रतिमा का सिर 1882 या 1883 में फ्रांस के शोधकर्ता ताकेओ प्रांत में नाम दा मंदिर से ले गए थे और इसे फ्रांस के ग्वीमेत संग्रहालय में रखा गया था।

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- 
यह भी पढ़ें : जापान के इस धर्मस्थल की सीढ़ियों पर दौड़ लगाने से लोग रहते हैं जवान और तंदुरुस्त
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----​

सिर का जुड़ना है समृद्धि का प्रतीक 

इस प्रतिमा के सिर को लौटाये जाने के कार्यक्रम में करीब 200 सरकारी अधिकारी, विदेशी सरकारों के प्रतिनिधि, राजदूत और ग्वीमेत संग्रहालय के अधिकारियों ने हिस्सा लिया ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उपप्रधानमंत्री सोक आन ने समारोह में कहा कि 130 वर्ष पहले अलग होने के बाद हम हरिहर प्रतिमा के सिर को शेष भाग से जोड़े जाने का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि खमेर संस्कृति में फिर से सिर का जुड़ना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।