विज्ञापन

Budh Gochar 2026: 7 सितंबर को कन्या में बुध की एंट्री, इन 8 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

Budh Gochar 2026: 7 सितंबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत 8 राशियों को करियर और धन में लाभ मिल सकता है.

Budh Gochar 2026: 7 सितंबर को कन्या में बुध की एंट्री, इन 8 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते
बुध का यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ बदलाव लेकर आ सकता है
ndtv

ग्रहों के राजकुमार बुध जल्द ही राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. पंचांग के अनुसार 7 सितंबर 2026 को बुध सिंह राशि से निकलकर अपनी राशि कन्या में प्रवेश करेंगे और 26 सितंबर तक यहीं रहेंगे. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि बुध का यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ बदलाव लेकर आ सकता है.

वृषभ राशि वालों को मिल सकती है सफलता

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि वृषभ राशि के लिए बुध का कन्या गोचर अच्छा माना जा रहा है. इस दौरान काम में सफलता के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ेगा. आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं.

मिथुन राशि को मिलेंगे नए मौके

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी माना जा रहा है. मान-सम्मान बढ़ सकता है और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. सही मौके को हाथ से नहीं जााने देना फायदेमंद रहेगा.

कर्क राशि वालों की बढ़ेगी प्रतिष्ठा

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर सकारात्मक माना जा रहा है. समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. जीवनसाथी का सहयोग भी मिलने की संभावना है.

सिंह राशि को कारोबार में लाभ

सिंह राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर फायदेमंद माना जा रहा है. खासकर कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और कामकाज की स्थिति बेहतरर हो सकती है.

कन्या राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास

बुध अपनी राशि कन्या में प्रवेश करेंगे. आचार्य के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए यह समय शानदार रह सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम को लेकर सकारात्मकता बनीी रहेगी.

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2026: जन्माष्टमी व्रत में भूलकर भी न करें ये चीजें, सप्तमी से ही शुरू कर दें ये जरूरी नियम

वृश्चिक राशि की धर्म-कर्म में बढ़ेगी रुचि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए भी यह गोचर अच्छा माना जा रहा है. इस दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है.

मकर राशि को मिल सकती है अच्छी खबर

मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर खास माना जा रहा है. आप पूरी मेहनत और लगन से कााम करेंगे. इस दौरान कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है.

मीन राशि वालों के अटके काम होंगे पूरे

मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर लकी माना जा रहा है. परिवार में खुशियां बनी रह सकती हैं और लंबे समय से रुके काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2026: तुला में शुक्र की एंट्री से बनेगा मालव्य राजयोग, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानिए अपना हाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Budh Gochar 2026, Budh Gochar 2026 Effect, Budh Gochar 2026 Kab Hoga, Budh Gochar 2026 Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com