Pradosh Vrat 2026: हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भोलेनाथ की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. साथ ही कष्टों से भी छुटकारा मिलता है. पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने यानी भादो की शुरुआत हो चुकी है. अब सभी भक्त इस माह के पहले प्रदोष व्रत का इंतजार कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस महीने में पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.
कब है भाद्रपद महीने का पहला प्रदोष व्रत?
हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने के त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 08 सितंबर को सुबह 05 बजकर 12 मिनट पर होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 09 सितंबर को रात 3 बजे होगा. ऐसे में प्रदोष काल को देखते हुए प्रदोष व्रत 8 सितंबर, दिन मंगलवार को रखा जाएगा. ये प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ रहा है, इसलिए ये भौम प्रदोष व्रत कहलाएगा.
क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?
प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. ऐसे में 8 सितंबर को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 28 मिनट से 09 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में सभी शिव भक्त भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सकते हैं.
प्रदोष व्रत पूजा विधि
- सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें.
- इसके बाद भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें.
- भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें.
- इसके बाद 11 या 21 बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, फल, सुपारी, लौंग, इलायची, फूल, धूप, दीप, गंध, चावल आदि नौवेघ अर्पित करें.
- पूजा के समय शक्कर और घी से बने मिष्ठान का भोग लगाया जाता है.
- इसके बाद शिव के मंत्र और शिव चालीसा का पाठ करें.
- प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें और अंत में घी के दीपक से भगवान शिव की आरती करें.
- दिनभर उपवास रखते हुए मन में शिव का स्मरण करें.
- शाम के समय फिर स्नान करें और प्रदोष काल में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: गिफ्ट में पर्स देते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकती है धन से जुड़ी परेशानियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं