Wearing Rudraksha: सावन माह भगवान शिव (Lord Shiva ) को समर्पित है और रुद्राक्ष (Rudraksha) का सीधा संबंध बाबा भोलेनाथ से माना जाता है. मान्यता है कि रुद्राक्ष भगवान शिव के अश्रु से उत्पन्न हुए हैं. रुद्राक्ष पहनने के ज्योतिष शास्त्र में कई लाभ बताए गए हैं. रुद्राक्ष पहनने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है. रुद्राक्ष पहनते समय ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए. आइए जानते हैं रुद्राक्ष पहनने के नियम और इससे होने वाले लाभ (Bnefits of wearing Rudraksha )…….
कल है सावन का दूसरा सोमवार, यह योग है पूजा का अति उत्तम, इस समय करें शिव भगवान का रुद्राभिषेक
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
रुद्राक्ष धारण करते समय रखना चाहिए कुछ बातों का ध्यान
रुद्राक्ष को भगवान शिव का आंसु माना जाता है और ये बेहद पवित्र होते हैं. रुद्राक्ष को धारण करते समय कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए. रुद्राक्ष को कभी भी अशुद्ध हाथों से स्पर्श नहीं करन चाहिए. इसे हमेशा ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए धारण करना चाहिए. रुद्राक्ष को हमेशा विषम संख्या में धारण करना चाहिए लेकिन रुद्राक्ष की माला कभी भी 27 से कम की नहीं बनवानी चाहिए. इससे शिवदोष लगने का खतरा होता है. मांसाहार करने वालों को रुद्राक्ष धारण नहीं करना चाहिए.
रुद्राक्ष धारण करने से लाभ
रुद्राक्ष धारण करने से कई लाभ होते हैं. इससे मन हमेशा शांत रहता है और एकाग्रता में वृद्धि होती है. रुद्राक्ष धारण करने से नकारात्मकता दूर होती है और शरीर, मन और आत्मा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. रुद्राक्ष धारण करने से ग्रहों के हानिकारक प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है. इससे भाग्योदय संभव होता है और समस्याओं और संकटों से मुक्ति मिलती है.
इन्हें नहीं धारण करना चाहिए रुद्राक्ष
कुछ स्थिति मे रुद्राक्ष धारण करना वर्जित माना जाता है. गर्भवती महिला को बच्चे के जन्म के बाद सूतक काल समाप्त होने तक रुद्राक्ष उतार देना चाहिए. नवजात शिशु और उसकी मां के पास रुद्राक्ष धारण कर नहीं जाना चाहिए. मांसाहार करने वालों को रुद्राक्ष धारण नहीं करना चाहिए. इससे रुद्राक्ष अशुद्ध हो जाता है, जिसके कारण भविष्य में कष्ट उठाने पड़ते हैं. सोते समय रुद्राक्ष को उतार देना चाहिए. रुद्राक्ष की माला को तकिए के नीचे रखने बुरे सपने नहीं आते है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं