विज्ञापन

Dusra Bada mangal 2026: हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का क्या महत्व है? जानें इसके पाठ से जुड़े जरूरी नियम

Bajrang Baan Path Vidhi: हिंदू धर्म में हनुमान जी की पूजा सभी संकटों को दूर करके सुख-सौभाग्य की वर्षा कराने वाली मानी गई है, इसीलिए हनुमत साधक उन्हें तमाम तरह की पूजा एवं पाठ के जरिए प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं. बजरंगी की पूजा में बजरंग बाण का क्या है महत्व और इसे कैसे किया जाता है, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

Dusra Bada mangal 2026: हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का क्या महत्व है? जानें इसके पाठ से जुड़े जरूरी नियम
Bajrang Baan Significance: बजरंग बाण पाठ की विधि और धार्मिक महत्व
NDTV

Bajrang Baan Ka Path Kaise Kare: हिंदू मान्यता के अनुसार कलयुग में हनुमत उपासना सभी दुख, बाधा और संकटों को दूर करने वाली मानी गई है. ऐसे में जो कोई भक्त उनकी सच्चे मन से पूजा और प्रार्थना करता है, उसकी मदद के लिए हनुमान जी दौड़े चले आते हैं. हनुमान जी को पूजा के जरिए मनाने के लिए मंगलवार का दिन सबसे ज्यादा शुभ और फलदायी माना जाता है, लेकिन इस मंगल का महत्व तब और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जब ज्येष्ठ महीने में आता है और बड़ा मंगल या फिर कहें बुढ़वा मंगल कहलाता है. बड़ा मंगल के दिन जीवन से जुड़ी सभी संकटों को दूर करने के लिए आज बजरंग बाण का पाठ कब और कैसे करना चाहिए, आइए इसे विस्तार से जानते हैं. 

बजरंग बाण के पाठ की विधि 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @Facebook:Shri Bade Hanuman Ji Temple

बड़ा मंगल पर आज बजरंग बाण का पाठ करने के लिए हनुमान जी की मूर्ति या चित्र के सामने लाल रंग का उनी या फिर कुश का आसन बिछाकर बैठें. इसके बाद हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और पांच बाती वाला घी का दीया जलाएं. साथ ही साथ धूप भी जलाकर हनुमान जी को अर्पित करें. इसके बाद बजरंगी को फल, गुड़-चना, मोतीचूर का लड्डू या फिर चूरमा का भोग लगाएं. इसके बाद पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ हनुमान जी का ध्यान करते हुए बजरंग बाण का पाठ करें. बजरंग बाण का पाठ करने के बाद प्रभु श्री राम के नाम का की​र्तन और हनुमान जी की आरती करना बिल्कुल न भूलें. 

बजरंग बाण पाठ के नियम 

Latest and Breaking News on NDTV
  • हिंदू मान्यता के अनुसार बजरंग बाण का पाठ हमेशा तन और मन से शुद्ध होकर करना चाहिए. 
  • बजरंग बाण का पाठ हमेशा अपनी बाधाओं को दूर करने के लिए करें न कि किसी की अहित की कामना को लिए करना चाहिए. 
  • बजरंग बाण का पाठ मंगलवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में या फिर रात्रि के समय शुद्ध घी का दीपक जलाकर करना चाहिए. 
  • बजरंग बाण के पाठ का पुण्यफल पाने के लिए इसे मंगलवार से प्रारंभ करके लगातार 21 या 41 दिनों तक करना चाहिए. 
  • बजरंग बाण के पाठ को सिद्ध करने के लिए साधक को साधना के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और भूलकर भी तामसिक चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
  • हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ यदि पीपल के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में किया जाए तो वह शीघ्र ही फलदायी होता है. 

 
बजरंग बाण का पाठ 

Latest and Breaking News on NDTV

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, विनय सन्मान.
तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान.

जय हनुमंत संत हितकारी. सुन लीजै प्रभु अरज हमारी.

जन के काज विलंब न कीजै. आतुर दौरि महासुख दीजै.

जैसे कूदि सिंधु महि पारा. सुरसा बदन पैठि विस्तारा.

आगे जाई लंकिनी रोका. मारेहु लात गई सुर लोका.

जाय विभीषण को सुख दीन्हा. सीता निरखि परमपद लीन्हा.

बाग उजारि सिंधु महं बोरा. अति आतुर जमकातर तोरा.

अक्षयकुमार को मारि संहारा. लूम लपेट लंक को जारा.

लाह समान लंक जरि गई. जय जय धुनि सुरपुर में भई.

अब विलंब केहि कारण स्वामी. कृपा करहु उर अंतरर्यामी.

जय जय लक्ष्मण प्राण के दाता. आतुर होय दुख हरहु निपाता.

जै गिरिधर जै जै सुखसागर. सुर समूह समरथ भटनागर.

ॐ हनु हनु हनुमंत हठीले. बैरिहिं मारु बज्र की कीलै.

गदा बज्र लै बैरिहिं मारो. महाराज प्रभु दास उबारो.

ऊँकार हुंकार प्रभु धावो. बज्र गदा हनु विलम्ब न लावो.

ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं हनुमंत कपीसा. ऊँ हुं हुं हुं हनु अरि उर शीशा.

सत्य होहु हरि शपथ पाय के. रामदूत धरु मारु जाय के.

जय जय जय हनुमंत अगाधा. दुःख पावत जन केहि अपराधा.

पूजा जप तप नेम अचारा. नहिं जानत हौं दास तुम्हारा.

वन उपवन, मग गिरिगृह माहीं. तुम्हरे बल हम डरपत नाहीं.

पांय परों कर ज़ोरि मनावौं. यहि अवसर अब केहि गोहरावौं.

जय अंजनिकुमार बलवंता. शंकरसुवन वीर हनुमंता.

बदन कराल काल कुल घालक. राम सहाय सदा प्रतिपालक.

भूत प्रेत पिशाच निशाचर. अग्नि बेताल काल मारी मर.

इन्हें मारु तोहिं शपथ राम की. राखु नाथ मरजाद नाम की.

जनकसुता हरिदास कहावौ. ताकी शपथ विलंब न लावो.

जय जय जय धुनि होत अकाशा. सुमिरत होत दुसह दुःख नाशा.

चरण शरण कर जोरि मनावौ. यहि अवसर अब केहि गोहरावौं.

उठु उठु चलु तोहि राम दुहाई. पांय परौं कर जोरि मनाई.

ॐ चं चं चं चं चपत चलंता. ऊँ हनु हनु हनु हनु हनुमन्ता.

ऊँ हँ हँ हांक देत कपि चंचल. ऊँ सं सं सहमि पराने खल दल.

अपने जन को तुरत उबारो. सुमिरत होय आनन्द हमारो.

यह बजरंग बाण जेहि मारै. ताहि कहो फिर कौन उबारै.

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती की पूजा से पहले जरूर जान लें दंडाधिकारी शनिदेव की 10 बड़ी बातें

पाठ करै बजरंग बाण की. हनुमत रक्षा करै प्राण की.

यह बजरंग बाण जो जापै. ताते भूत प्रेत सब कांपै.

धूप देय अरु जपै हमेशा. ताके तन नहिं रहै कलेशा.

प्रेम प्रतीतहि कपि भजै, सदा धरैं उर ध्यान.
तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com