विज्ञापन

Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या आज, सुबह इस समय तक रहेगा दान-स्नान का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की शुरुआत 13 जुलाई 2026 को शाम 6:49 मिनट पर हो गई है. यह तिथि आज 14 जुलाई 2026 को दोपहर 3:12 पर समाप्त होगी. ऐसे में आषाढ़ अमावस्या 14 जुलाई को मनाई जा रही है.

Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या आज, सुबह इस समय तक रहेगा दान-स्नान का शुभ मुहूर्त
आषाढ़ अमावस्या 2026 दान-स्नान मुहूर्त
Photo Credit: NDTV

आज यानी 14 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या मनाई जा रही है. इन दिन दान-स्नान करना शुभ माना जाता है. साथ ही इस पावन अवसर पर पितरों को तर्पण देने से पितरों की कृपा सदैव परिवार पर बनी रहती है. पंचांग के अनुसार फिलहाल आषाढ़ का महीना चल रहा है और इस महीने की अमावस्या को आषाढ़ी अमावस्या और हलहारिणी अमावस्या के नाम से जाना जाता है. आज हम आपको आषाढ़ अमावस्या पर दान-स्नान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.

आषाढ़ अमावस्या तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की शुरुआत 13 जुलाई 2026 को शाम 6 बजकर 49 मिनट पर हो गई है. वहीं, इसका समापन आज 14 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार आषाढ़ी अमावस्या 14 जुलाई 2026 को मनाई जा रही है.

सुबह इस समय तक रहेगा दान-स्नान का शुभ मुहूर्त

आषाढ़ माह की अमावस्या पर दान-स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 30 मिनट से शुरू हो गया है. ये मुहूर्त सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में सभी लोग पवित्र नदियों में स्नान और जरूरतमंदो को अपनी क्षमता अनुसार दान कर सकते हैं. मान्यता है कि इस दिन दान-स्नान करने से पितर प्रसन्न होते हैं.

पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें.
  • इसके अलावा आप घर पर नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें.
  • तांबे के लोटे में जल, थोड़े काले तिल और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें.
  • इसके बाद पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें.
  • अमावस्या पर गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या अपने अनुसार दान करें.
  • भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें. 

आषाढ़ अमावस्या पर बन रहे ये अशुभ मुहूर्त

राहुकाल: शाम 05:53 बजे से शाम 07:52 बजे तक.
यमगण्ड: सुबह 09:59 बजे से सुबह 11:58 बजे तक.
आडल योग: रात 08:39 बजे से अगले दिन 15 जुलाई को सुबह 06:03 बजे तक.
दुर्मुहूर्त: सुबह 09:12 बजे से सुबह 10:15 बजे तक.
गुलिक काल: दोपहर 01:56 बजे से दोपहर 03:55 बजे तक.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Ashadha Amavasya 2026: आज आषाढ़ अमावस्या, जानिए राशि अनुसार किन चीजों का करें दान, पितरों की बनी रहेगी कृपा

यह भी पढ़ें: नासिक कुंभ मेला 2027: जारी हुआ शाही स्नान का पूरा शेड्यूल, जानिए कब-कब लगेगी आस्था की पवित्र डुबकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashadha Amavasya, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com