Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी कहें या फिर आमला एकादशी, दोनों एक ही नाम हैं. इस एकादशी को हर साल हिंदी कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह में मनाते हैं. इस माह में जब शुक्ल पक्ष की शुरुआत होती है, तब उसके बाद आने वाली एकादशी तिथि को आमला एकादशी (Amla Ekadashi) कहा जाता है. वर्ष भर आने वाली एकादशी की तरह इस एकादशी पर भी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन होता है. यह मान्यता होती है कि जो भी इस एकादशी पर पूरे भक्तिभाव से पूजन करता है, उसे सुख-समृद्धि मिलती है और हर मनोकामना पूरी होती है. जानिए आमलकी एकादशी इस साल किस दिन पड़ रही है और कैसे की जा सकती है इस दिन पूजा संपन्न.
आमलकी एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त | Amalaki Ekadashi Puja Shubh Muhurt
यह है शुभ मुहूर्तआमलकी एकादशी का इस साल का शुभ दिन है 20 मार्च, जिसका मुहूर्त शुरू हो रहा है दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से. यह मुहूर्त काफी देर तक जारी रहेगा. जो अगले दिन 21 मार्च को खत्म होगा. समापन का समय होगा दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर. जो भी भक्त इस धार्मिक दिन पर उपवास रखने वाले हैं वो 21 मार्च की दोपहर को मुहूर्त के समापन से पहले व्रत का पारण कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हर पूजन की तरह आमलकी एकादशी पर भी सुबह स्नान करना बिलकुल न भूलें. सुबह स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है. व्रत रखने के साथ ही पूजा घर की पूरी तरह से सफाई करें. दिनभर व्रत रखने के बाद पूजन करें. पूजा के समय एक पाटे पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा रखें. दोनों प्रतिमाओं को पंचामृत से स्नान करवाएं. इस दिन भगवान को पीले फूल अर्पित करने चाहिए. पीले फूल अर्पित करने साथ ही भगवान को हल्दी और गोपी चंदन का तिलक लगाएं. तुलसी पत्र अर्पित करें, भोग लगाएं और तुलसी पत्र जरूर अर्पित करें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं