Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना जाता है. अक्षय तृतीया पर पूरा दिन सिद्ध मुहूर्त रहता है. वहीं, अबूझ मुहूर्त होने के चलते अक्षय तृतीया पर पूरा दिन पूजा की जा सकती है. अक्षय तृतीया पर खरीदारी करना भी बेहद शुभ माना जाता है. मान्यतानुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है. इसके बाद मां लक्ष्मी (Ma Lakshmi) और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. अक्षय तृतीया पर पूजा करने पर घर में धन, सुख और समृद्धि आती है और जीवन खुशहाल बनता है. इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व होता है. ऐसे में यहां जानिए इस साल किस दिन है अक्षय तृतीया, खरीदारी का अत्यधिक शुभ मुहूर्त (Shopping Shubh Muhurt) कब बन रहा है और घर में मां लक्ष्मी के लिए किस समय दीया जलाना शुभ होता है.
Masik Shivratri: आज मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप, भोलेनाथ देंगे अच्छे वर का वरदान
29 या 30 अप्रैल कब है अक्षय तृतीया | 29 Or 30 April When Is Akshaya Tritiya
इस साल दृक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया की तिथि 29 अप्रैल को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 30 अप्रैल दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर हो जाएगा. सूर्योदय के समय वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 30 अप्रैल को है और इसीलिए अक्षय तृतीया इस साल 30 अप्रैल, बुधवार के दिन पड़ रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अक्षय तृतीया पर यूं तो पूरे दिन ही शुभ मुहूर्त बना रहता है लेकिन सोना (Gold) खरीदने का अत्यधिक शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर सुबह 11 बजकर 55 मिनट तक रहने वाला है. इस शुभ मुहूर्त में सोना खरीदा जाए तो घर में समृद्धि बनी रहती है और सालभर धन का आगमन होता रहता है.
मां लक्ष्मी के लिए कहां जलाएं दीयामान्यतानुसार अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ होता है. अक्षय तृतीया के दिन घर में दीया (Diya) जलाने को शुभ माना जाता है और कहा जाता है कि ऐसा करने पर घर से नकारात्मकता दूर हो जाती है. इस दिन गोधूलि बेला में दीपक जरूर जलाना चाहिए. गोधूलि बेला शाम के समय होती है. अक्षय तृतीया पर शाम 6 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 16 मिनट तक गोधूलि बेला रहने वाली है. इसे मंगलबेला भी कहते हैं. ऐसे में गोधूलि बेला के समय मां लक्ष्मी (Ma Lakshmi) के समक्ष दीया जलाया जा सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं