विज्ञापन

Aaj ka Rashifal: मेष से मीन राशि के लोगों का कैसा बीतेगा 19 फरवरी का दिन? यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

19 February 2026 ka Rashifal: क्या आज आपको करियर में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी या पारिवारिक जीवन में तालमेल बिठाना होगा. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा बीतने वाला है. यहां पढ़िए अपना दैनिक राशिफल...

Aaj ka Rashifal: मेष से मीन राशि के लोगों का कैसा बीतेगा 19 फरवरी का दिन? यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
आज का राशिफल 19 फरवरी 2026
AI

Aaj ka Rashifal: ग्रहों की बदलती चाल और नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव हर दिन हमारे जीवन पर पड़ता है. गुरुवार, 19 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की के नए मार्ग खोलेगा, तो वहीं कुछ राशियों को आज संभलकर कदम रखने की जरूरत होगी. ऐसे क्या आज आपको करियर में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी या पारिवारिक जीवन में तालमेल बिठाना होगा. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा बीतने वाला है. यहां पढ़िए अपना दैनिक राशिफल...

1. मेष राशि

Latest and Breaking News on NDTV

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. आज आर्थिक मामलों में आपका दिन अच्छा है. आप किसी नए निवेश की योजना बना सकते हैं. शादी योग्य युवाओं को जीवनसाथी मिलने का योग है. प्रेमी जीवन में भी आपका दिन संतुष्टी से भरा रहेगा. जीवनसाथी के साथ सुखद पलों का अनुभव होगा.सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी. व्यापार में लाभ होगा. कहीं बाहर जरूरी हो, तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्यस्थल पर मानसिक एकाग्रता में कमी रहेगी. स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा. प्रियजनों से मतभेद हो सकता है.

2. वृषभ राशि

Latest and Breaking News on NDTV

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आज कोई पुरानी चिंता दूर हो सकेगी. शारीरिक रूप से भी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा. जीवनसाथी के साथ समय सुखपूर्वक गुजरेगा. व्यवसाय में आपको यश मिलेगा. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. दोपहर के बाद भी किसी नए काम की शुरुआत कर पाएंगे. व्यापार में लाभ होगा. सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वित्तीय स्थिति अच्छी बनी रहेगी. धन लाभ होने की संभावना है.

3. मिथुन राशि

Latest and Breaking News on NDTV

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी है. स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव होगा. बाहर जाने या खाने-पीने से आपको परहेज करना चाहिए. व्यापार में पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं. कार्यस्थल पर भी अधीनस्थों का सहयोग नहीं मिलेगा. धन का व्यय अधिक होगा. संतान की चिंता हो सकती है. दोपहर के बाद आपके काम में सफलता मिलेगी. टारगेट पूरा होने से आपका मन भी खुश रहेगा. घर के बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा. अपने प्रिय पात्र के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.

4. कर्क राशि

Latest and Breaking News on NDTV

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. आज मन को शांत रखकर ईश्वर के नाम का स्मरण करें. इससे एकाग्र होने में दिक्कत नहीं आएगी. गुस्से को वश में रखें. नेगेटिव विचार आपको परेशान कर सकते हैं. ज्यादा धन खर्च होने के कारण मन उदास हो सकता है. जीवनसाथी के साथ भी कोई पुराना विवाद फिर खड़ा हो सकता है. हालांकि दोपहर के बाद आप प्रसन्न रहेंगे. आनंद-प्रमोद में दिन व्यतीत होगा. नौकरीपेशा लोग अधिकारी से वाद-विवाद ना करें. विदेश से स्वजनों के समाचार प्राप्त होंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा.

5. सिंह राशि

Latest and Breaking News on NDTV

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे. इससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ खुशी महसूस करेंगे. गृहस्थ जीवन सुखमय बीतेगा. अपने किसी प्रिय के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. दोपहर के बाद मानसिक रूप से आप थका हुआ महसूस करेंगे. गुस्सा आपको चिड़चिड़ा बनाएगा. काम में मन नहीं लगेगा. धन की कमी रह सकती है. इस दौरान कार्यस्थल पर भी अतिरिक्त काम आपको मिल सकता है. अधीनस्थों का सहयोग पूरी तरह से नहीं मिलने से आप निराश रह सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशानी नहीं होगी.

6. कन्या राशि

Latest and Breaking News on NDTV

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक है. काम में सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे. आपका यश बढ़ेगा. परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा. इससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुश और स्वस्थ अनुभव करेंगे. किसी बात पर ज्यादा भावुक ना हो. प्रेम जीवन में आपको बेहद धैर्य से काम लेना होगा. दोपहर के बाद आपका दिन मनोरंजन में गुजरेगा. व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा. आज आपकी वित्तीय स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी. खर्च के साथ आय भी बनी रहेगी. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा.

7. तुला राशि

Latest and Breaking News on NDTV

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन और अन्य रचनात्मक काम करने में आगे बढ़ेंगे. विचारों में आते शीघ्र परिवर्तन के कारण किसी एक काम पर एकाग्र होने में मुश्किल आएगी. आकस्मिक खर्च के योग हैं. दोपहर के बाद किसी काम में सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे. आज यश और कीर्ति की प्राप्ति होगी. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा. व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं. परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन से राहत मिलेगी.

8. वृश्चिक राशि

Latest and Breaking News on NDTV

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है. कार्यस्थल पर स्वभाव से जिद्दीपन छोड़कर आगे बढेंगे, तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा. नए वस्त्र और सौंदर्य की चीजें खरीदने में आपकी रुचि रहेगी. आर्थिक योजना बनाना सरल होगा. दोपहर के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी. नए काम की शुरुआत अभी आपके हित में नहीं है. व्यापार में नए ग्राहक बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करना होगी. प्रेम जीवन में आपको अपने प्रेमी की भावना का भी सम्मान करना होगा.

9. धनु राशि

Latest and Breaking News on NDTV

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज अच्छा बना रहेगा. इस कारण कार्यस्थल पर आप अपना काम समय पर कर पाने की स्थिति में रहेंगे. परिजनों के साथ किसी खरीदारी के लिए बाहर जा सकते हैं. मित्रों और स्वजनों के साथ अच्छे समय का आनंद ले पाएंगे. दोपहर के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से चिंता का अनुभव करेंगे. सौंदर्य- प्रसाधन, घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च करेंगे. स्थायी संपत्ति के कागजात साइन करने से पहले आपको बेहद ध्यान रखने की आवश्यकता है.

10. मकर राशि

Latest and Breaking News on NDTV

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कामों पर भी धन खर्च होगा. अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण अच्छा नहीं रहेगा. ऑफिस के काम में मन नहीं लगेगा. दोपहर के बाद आप का मन चिंता से मुक्त रहेगा. मित्रों से सार्थक मुलाकात होगी. आज भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा. दोपहर के बाद व्यापार-व्यवसाय में लाभ की उम्मीद है. हालांकि आज निवेश को लेकर कोई बड़ी योजना ना बनाएं.

11. कुंभ राशि

Latest and Breaking News on NDTV

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ आप का झुकाव अधिक रहेगा. किसी नेगेटिव भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयत्न करें. शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. दोपहर के बाद आप धार्मिक कामों के प्रति आकर्षित रहेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अनुकूलता रहेगी. गृहस्थ जीवन में शांतिपूर्ण समय बना रहेगा. धन लाभ होने की संभावना भी है. व्यापार बढ़ाने के लिए आप प्रयास करेंगे. कार्यस्थल पर आपको नया काम मिल सकता है.

12. मीन राशि

Latest and Breaking News on NDTV

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय आज सावधानी रखें. किसी भी काम में जल्दबाजी करने से विघ्न आ सकता है. कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चलने की सलाह आपको दी जाती है. वाणी और क्रोध पर संयम बरतें. दुर्घटना हो सकती है, वाहन बेहद ध्यान से चलाएं. दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा. विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक काम में आपका मन लगा रहेगा. मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे. पारिवारिक वातावरण में आनंद मिलेगा. प्रेम जीवन में संतुष्टी का भाव रहेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com