विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष, तुला और वृषभ समेत इन राशियों का दिन रहेगा शानदार, मिलेगा मनचाहा उपहार, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के साथ शनिवार का दिन है. आज का दिन कई राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा. जानिए आज का राशिफल...

Aaj Ka Rashifal: मेष, तुला और वृषभ समेत इन राशियों का दिन रहेगा शानदार, मिलेगा मनचाहा उपहार, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल
file photo

Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के साथ शनिवार का दिन है. पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्योदय 6 बजकर 32 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 29 मिनट पर होगा. दशमी सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी शुरू हो जाएगी. अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है. यह न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताती है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है. आज का दिन कई राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा. चलिए आपको बताते हैं आज का राशिफल...

मेष (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा. आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे. प्यार के नजरिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनंद लेने में सफल रहेंगे. अपने किस मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं. आज परिवार या मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा.

वृषभ (Taurus)

आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई जरूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है. दूसरों की दख़लअंदाजी गतिरोध पैदा कर सकती है. इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे, लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा. जीवनसाथी का थोड़ी अनबन हो सकती है, सावधान रहें. आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी और इसलिए आज पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे.

मिथुन (Gemini)

आज के दिन आप मनोरंजन तथा आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे. आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं. मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें. आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी. पारिवारिक समारोह में नए दोस्त बन सकते हैं. आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे और आपके लिए काफी मौके भी होंगे, जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें. परिवार के साथ मिलकर किसी जरूरी फैसले को अंतिम रूप दिया जा सकता है. सामाजिक रूप से सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे.

कर्क (Cancer)

आज का दिन खुशी और सफलता का है. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा. दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाइयों हल हो जाएंगी. यात्रा के मौकों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. निवेश को लेकर कोई योजना बना रहे हैं, तो आपको बेहद ध्यान से कदम बढ़ाना चाहिए.

सिंह (Leo)

आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आज अपनी रचनात्मकता से कोई कठिन काम आसानी से पूरा कर पाएंगे. धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे. बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इन्वेस्ट किया था उसका फायदा मिल सकता है. परिजनों के साथ समय अच्छे से गुजरेगा.

कन्या (virgo)

आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रह सकता है. शारीरिक ताजगी का आज अभाव रहेगा और मानसिक रूप से भी चिंता बनी रहेगी. ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें. आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं. वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है. घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे. आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा.

तुला (Libra)

सेहत पर गौर करने की जरूरत है. आज नए काम का आरंभ कर सकेंगे. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. पूंजी निवेश के लिए दिन अच्छा है. आप अधिक भाग्यशाली बन सकेंगे. नौकरी में लाभ प्राप्त होगा. घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की जरूरतों पर भी ध्यान दें. आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे.

वृश्चिक (Scorpio)

आज आपकी बात करने की कला अपने चरम पर होगी, जिससे आप बड़े विवादों को भी सुलझा लेंगे. आप अपने काम पर एकाग्रता बरकरार रखने में दिक्कत महसूस करेंगे, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी. आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा. जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है. अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा.

धनु (Sagittarius)

आप धार्मिक और शुभ काम में रुचि लेंगे. खुद को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीकों से अपना असर दिखाएगी. आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे. कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं. संबंधियों और मित्रों से मिलकर आप खुश होंगे.

मकर (Capricorn)

आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे, लेकिन तरक्की की रफ्तार बरकरार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें. वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है. आज आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा. आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है. आज अपने मन को काबू में रखने की कोशिश करें.

कुंभ (Aquarius)

जिंदगी का भरपूर लुत्फ उठाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को काबू में रखें.  रिश्तों में आज दूरी महसूस हो सकती है, इसलिए इसे दीवार न बनने दें. आर्थिक रूप से फालतू खर्चों से बचें. स्वास्थ्य के लिए नींद पूरी करें और गहरी सांस लेने का अभ्यास करें. योग का सहारा लें, जो आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखकर दिल और दिमाग को बेहतर बनाता है.

मीन

आपका आज का दिन शुभ फलदायी है. आपको कोई नया काम भी दिया जा सकता है. कार्यस्थल पर छोटी-मोटी राजनीति से दूर रहें. प्रेम संबंधों में आज आप किसी गंभीर और प्रतिबद्ध साथी की तलाश करेंगे. आर्थिक रूप से पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है. सेहत के लिए नियमित सैर करना अच्छा रहेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com