विज्ञापन

SRH vs RR Eliminator: सूर्यवंशी ने कैसे तोड़ा यूनिवर्स बॉस के 59 छक्कों के रिकॉर्ड, बैटिंग से पहले वैभव से क्या कहते हैं कोच?

Vaibhav Sooryavanshi's record: वैभव सूर्यवंशी ने एक के बाद एक 12 छक्के जड़ते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के रिकॉर्ड को उस स्तर पर पहुंचा दिया, जिसे देखते ही बड़ों-बड़ों के पसीने छूट जाएंगे

SRH vs RR  Eliminator: सूर्यवंशी ने कैसे तोड़ा यूनिवर्स बॉस के 59 छक्कों के रिकॉर्ड, बैटिंग से पहले वैभव से क्या कहते हैं कोच?
Vaibhav Sooryavanshi's record: वैभव सूर्यवंशी
Source: Social media

अपने करियर का पहले प्ले ऑफ़ खेलते हुए बिहार के समस्तीपुर के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के ख़िलाफ़ चंडीगढ़ में आंधी तूफ़ान मचा दिया और फ़ैन्स, एक्सपर्ट्स और कॉमेन्टेटर्स दंग होते रहे. एक कॉमेन्टेटर ने कहा, “ये खिलाड़ी है या खलीफ़ा है. ये आईपीएल का नया सिलेबस है.” सूर्यवंशी ने इस पारी के दौरान यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के एक सीज़न में सबसे ज़्यादा 59 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. 

सारे एक्सपर्ट्स हो गए दंग!

STAR SPORTS पर कॉमेन्ट्री करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान और कॉमेन्टेटर अनिल कुंबले कहते हैं, “पहले गें से शानदार खेल रहे हैं. कारनामा कर रहे हैं. ये उनका टैलेंट है.” अनिल कुंबले ये भी कहते हैं, “हैदराबाद के गेंदबाज़ जब भी वैभव सूर्यवंशी के सामने आते हैं, डिफेंसिव गेंदबाज़ी करते हैं. यॉर्कर की कोशिश या स्लोवर की कोशिश करते हैं.” 

STAR SPORTS पर ही कॉमेन्ट्री करते हुए पूर्व क्रिकेटर और कॉमेन्टेटर सबा करीम कहते हैं, “पैट कमिंस जैसे गेंदबाज़ को उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़े और फिर उन्हें यॉर्कर दिया जिसके लिए वो तैयार दिखे. यही वैभव सूर्यवंशी की मैच्योरिटी है, परिपक्वता है.”

STAR SPORTS पर कॉमेन्ट्री करते हुए पूर्व भारतीय बैटर और कोच विक्रम राठौड़ कहते हैं, “ये नहीं कह सकता कि वो क्या सोचकर बैटिंग कर रहे हैं. मैं उनसे कुछ नहीं कहता. वह एक जीनियस हैं. मैं उनसे कहता हूं कि वो बस अपनी बैटिंग एंजॉय करें. आप देख सकते हैं उसके पास सभी रह के शॉट्स हैं.”


यूनिवर्स बॉस के 59 छक्कों का रिकॉर्ड टूटा

राजस्थान बनाम हैदराबाद के मैच से पहले एक सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्कों का रिकॉर्ड कुछ इस तरह का था- 
•    65 सिक्स: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान, 2026)
•    59 सिक्स: क्रिस गेल, (बेंगलुरु, 2012) 
•    53 सिक्स: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान, 2026- हैदराबाद के प्लेऑफ़ के मैच से पहले)
•    52 सिक्स: आंद्रे रसेल (केकेआर, 2019)
•    51 सिक्स: क्रिस गेल (बैंगलोर, 2013)
•    45 सिक्स: जॉस बटलर (राजस्थान, 2022)ने 

वैभव के 12 छक्कों की दास्तान!

वैभव ने पहला छक्का पहले ही ओवर में पैट कमिंस को जड़ा. दूसरे ओवर में एहसान मलिंगा को छक्का. तीसरे ओवर में पैट कमिंस जैसे दिग्गज को हैट्रिक छक्के जड़कर वैभव ने सबको सकते में ला दिया. चौथे ओवर में साकिब हुसैन को छठा छक्का जड़कर वैभव ने क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. 

और फिर, चौथे ओवर की ही पांचवीं और छठी गेंद पर साकिब हुसैन को दो लगातार छक्के जड़कर उन्होंने 16 गेंदों पर अपनी हाफ़ सेंचुरी पूरी की और क्रिस गेल के छक्कों के रिकॉर्ड से आगे निकल गए. 

वैभव ने सातवें ओवर में बिहार के साकिब हुसैन को छक्का जड़ा जो उनका नौवां छक्का रहा.दसवें ओवर में उन्होंने प्रफुल्ल हिंगे को तीन छक्के जड़े और अपने छक्कों का काउंट 12 तक पहुंचा दिया. 

29 गेंदों पर 5 चौके और 12 छक्के लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने 335 के स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाकर प्रफ़ुल्ल हिंगे की गेंद (8वें ओवर की आख़िरी गेंद) पर आउट हुए. सभी दर्शकों का दिल टूट गया. वो आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज़ शतक अपने नाम कर नहीं पाए. सभी दर्शकों के दिल टूटे ज़रूर मगर वैभव ने सबके दिल जीत भी लिए!
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Rajasthan Royals, Sunrisers Hyderabad, Sunrisers Hyderabad Vs Rajasthan Royals 05/27/2026 Shrr05272026270966, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com