जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए 1,877 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ. पुलिस ने कहा है कि 1,877 यात्रियों का जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच 60 वाहनों के काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से तड़के 3.30 बजे रवाना हुआ. इस साल अब तक 2.25 लाख श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं.
29 जून से शुरू हुई यात्रा सात अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होगी, जिस दिन रक्षा बंधन भी है.
तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बाल, इंडो-तिब्बतन सीमा पुलिस और राज्य पुलिस के 35,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. 10 जुलाई को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों की एक बस पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि एक ने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया है. हमले में शामिल तीन आतंकियों की पहचान हो चुकी है. पुलिस और सेना के जवान इन आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है.
पिछले साल यात्रा के 14 दिनों में एक लाख 64 हजार यात्रियों ने जबकि इस साल इन 14 दिनों में एक लाख 67 हजार यात्रियों ने दर्शन किए हैं. साफ है कि इन 14 दिनों में पिछले साल की तुलना में करीब तीन हजार ज्यादा यात्री अमरनाथ गुफा पहुंचे हैं. वह भी उस हालात में जबकि इस बार अमरनाथ यात्रा को लेकर आतंकी खतरे की आशंका पहले से कहीं ज्यादा जताई जा रही थी.
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से इनपुट

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Amarnath Yatra, New Batch Of Amarnath, Amarnath Yatra 2017, Amarnath Yatra 2017 Attack, Amarnath Yatra Accident