केरल विधानसभा चुनाव में सीएम पिनाराई विजयन धर्मदम (कन्नूर), पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा पेरावूर सीट से मैदान में हैं. सीएम के दामाद और पीडब्ल्यूडी मंत्री मोहम्मद रियाज बेपोर सीट से उम्मीदवार हैं. यूडीएफ में वीडी सतीशन विपक्ष के नेता और कांग्रेस का मुख्य चेहरा परवूर सीट से लड़ रहे हैं. मुस्लिम लीग (IUML) के पीके कुन्हालीकुट्टी मलप्पुरम सीट से हैं. एक्टर और कांग्रेस नेता रमेश पिशारोडी पलक्कड़ सीट से हैं. पूर्व सीएम ओमन चांडी के बेटे पुथुपल्ली सीट से लड़ रहे हैं. के सुरेंद्रन मंजेश्वरम सीट और संदीप वारियर त्रिथला सीट से लड़ रहे हैं.