पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में हुआ. दूसरे चरण में हावड़ा और हुगली जिलों में छिटपुट हिंसा की खबरें आईं. दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 85.15% मतदान दर्ज हुआ, जो 2021 के 80.4% के रिकॉर्ड को पार कर गया. पश्चिम बंगाल में 15 साल से ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार चला रही है. वोटों की गिनती 4 मई को है. क्या टीएमसी हैट्रिक बनाएगी या बीजेपी सत्ता परिवर्तन लाएगी?