विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2018

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: योगी आदित्‍यनाथ बीजेपी के स्‍टार प्रचारक, करेंगे 35 रैलियां

उत्तर-प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर के उपचुनाव में हारने के बावजूद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के स्टार प्रचारक बने रहेंगे.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: योगी आदित्‍यनाथ बीजेपी के स्‍टार प्रचारक, करेंगे 35 रैलियां
योगी आदित्‍यनाथ की फाइल फोटो
  • उपचुनाव में हार के बावजूद योगी बीजेपी के स्टार प्रचारक बने रहेंगे
  • कर्नाटक में कई रोड शो मिला कर कुल 35 चुनावी रैलियां करेंगे.
  • योगी ज़्यादातर लिंगायत और कर्नाटक के तटवर्ती इलाकों में रैलियां करेंगे.
नई दिल्ली: उत्तर-प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर के उपचुनाव में हारने के बावजूद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के स्टार प्रचारक बने रहेंगे. जानकारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ कर्नाटक में कई रोड शो मिला कर कुल 35 चुनावी रैलियां करेंगे. योगी आदित्यनाथ दो दिन के लिए पहले 3 मई से लेकर 4 मई तक कर्नाटक में रहेंगे, जिसके बाद फिर 4 दिन के लिए 7 मई से 10 मई तक कर्नाटक में रहकर बीजेपी का प्रचार करेंगे.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेंगे शरद यादव

योगी ज़्यादातर लिंगायत और कर्नाटक के तटवर्ती इलाकों में रैलियां करेंगे. योगी का आख़िरी कार्यक्रम बीजेपी की कर्नाटक इकाई तय कर रही है. योगी आदित्यनाथ पहले गुजरात, त्रिपुरा में बीजेपी के स्टार प्रचारक रह चुके हैं. इसके अलावा योगी केरल में भी जाकर संघ के कार्यकर्ताओं की हो रही हत्याओं के ख़िलाफ पदयात्रा कर चुके हैं. योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई उनकी लोकसभा सीट गोरखपुर मे हुए उपचुनाव में हुई बीजेपी की करारी हार के बाद विपक्षी पार्टियां योगी पर दूसरे राज्यों में जाकर प्रचार करने को लेकर जमकर निशाना साध रहे हैं.

बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव के लिए कमर कसी, पीएम मोदी सहित 40 नेता करेंगे प्रचार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैय्या के बीच पहले भी नोकझोक होती रही है. योगी ने बीफ और कर्नाटक में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर निशाना साधा जिसका जवाब अपने तरीक़े से सिद्धारमैय्या से देते हुए कहा था कि वो ख़ुद गाय की सेवा करते हैं पर योगी सिर्फ़ कहते हैं करते कुछ भी नहीं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, BJP, Star Campaigner, Karnataka Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com