लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर से दमखम दिखाने के लिए केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ तैयार हैं. मंगलवार को राजस्थान के जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने नामांकन दाखिल किया. जब राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर्चा दाखिल करने जा रहे थे, उस वक्त उनके साथ योग गुरु बाबा रामदेव भी मौजूद दिखे, जिसे देखकर सबको हैरानी हुई. जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल करने के दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ उनकी पत्नी गायत्री राठौड़ और योग गुरु रामदेव भी थे. बता दें कि जयपुर में 6 मई को मतदान है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नामांकन की कुछ तस्वीरें बाबा रामदेव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है. इन तस्वीरों के साथ बाबा रामदेव ने लिखा है- राठौड़ जी का विजयी होने का राजतिलक किया, राठौड़ जी में ब्राह्मणों जैसा विवेक, क्षत्रियों जैसा शौर्य, वैश्यों जैसा प्रबंधन है, राठौड़ जी ने सैन्य सेवा से लेकर ओलंपिक पदक जीतकर, अब जयपुर ग्रामीण का दिल जीता है, राठौड़ जी ने 34 स्टेडियम बनाने से लेकर सैकड़ों विकास के कार्य जमीन पर किए हैं.'
राठौर जी का विजयी होने का राजतिलक किया, राठौर जी में ब्राह्मणों जैसा विवेक, क्षत्रियों जैसा शौर्य, वैश्यों जैसा प्रबंधन है, राठौर जी ने सैन्य सेवा से लेकर ओलंपिक पदक जीतकर,अब जयपुर ग्रामीण का दिल जीता है,राठौर जी ने 34 स्टेडियम बनाने से लेकर सैकड़ों विकास के कार्य जमीन पर किए है। pic.twitter.com/QOfqFl7uDn
— Swami Ramdev (@yogrishiramdev) April 16, 2019
खेल और युवा मामलों के राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने जयपुर ग्रामीण से परचा भर दिया. पर्चा भरने से पहले राज्यवर्धन राठौड़ आज मंदिर पहुंचे और पूजा की. ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले राज्यवर्धन राठौड़ का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा पुनिया से होगा. पुनिया ने 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में डिस्कस थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था. राठौड़ इसी सीट से 2014 में जीते थे वो सेना में भी रहे हैं.
49-वर्षीय केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने वर्ष 2004 में एथेंस ओलिम्पिक खेलों में रजत पदक जीता था, और वर्ष 2002 में मैनचेस्टर व वर्ष 2006 में मेलबर्न में कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीता था. चार सालों के दौरान राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 25 पदक जीते थे. शूटिंग चैम्पियन राज्यवर्द्धन सिंह राठौर भारतीय सेना में कर्नल थे, और वह वर्ष 2013 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर उसी साल BJP में शामिल हो गए थे. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जयपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को परास्त किया था.
राजस्थान में 25 सीटें, 2 चरण में मतदान
29 अप्रैल: जोधपुर, टोंक-सवाईमाधोपुर, पाली, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां, , अजमेर,
6 मई: दौसा, नागौर, गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली धौलपुर,
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं