8 years ago
नई दिल्ली:
राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election Results) की मतगणना में सभी 199 सीटों के परिणाम आ गए हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध परिणाम के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को कुल 99 सीटों पर जीत मिली है जबकि बीजेपी 73 सीट ही अपने नाम कर पाई है. वहीं निर्दलिय उम्मीदवारों के नाम कुल 13 सीटें रही हैं. जबकि बहुजन समाज पार्टी ने छह सीटें अपने नाम की हैं. वहीं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट) को दो, भारतीय ट्राइबल पार्टी को दो, राष्ट्रीय लोक दल को एक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को तीन सीटें मिली हैं. कांग्रेस पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाने जा रही है. बता दें कि मतगणना शुरू होने के समय कांग्रेस ने बीजेपी से दोगुनी सीटों पर बढ़त बना ली थी, हालांकि बाद में बढ़त का अंतर कम हुआ है. करीब 20 हजार कर्मचारी सुबह आठ बजे से मतगणना कर रहे हैं. राज्य में कुल 35 केंद्रों पर वोटों की गिनती हो रही है. इनमें से जयपुर और जोधपुर में दो-दो केंद्रों पर तथा बाकी 31 जिलों में एक-एक केंद्र बनाया गया है. राजस्थान (Rajasthan) की 200 में से 199 सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान हुआ था. इस बार राजस्थान में मतगणना स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. राजस्थान में मतगणना (Rajasthan Election Results) की शुरुआत डाक मतों की गिनती से होगी और उसके बाद ईवीएम से गणना की जाएगी. आपको बता दें कि 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुल 163 सीटें मिलीं थी. इसके अलावा कांग्रेस को 21, बसपा को तीन, एनपीपी को चार एवं निर्दलीय तथा अन्य को नौ सीटें मिलीं थी. हालांकि बीच में हुए उपचुनाव के बाद मौजूदा समय भाजपा के 160, कांग्रेस के 25, बसपा के दो और एनपीपी के तीन विधायक हैं. एग्जिट पोल की बात करें तो राजस्थान (Rajasthan) बीजेपी के हाथ से निकलता दिखाई दे रहा है. हालांकि सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने वापसी का दावा किया है. तो वहीं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) का कहना है कि कांग्रेस राजस्थान में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है.
अन्य राज्यों के चुनाव परिणाम के Live अपडेट्स :
मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव परिणाम 2018 Live Updates
छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम 2018 Live Updates
तेलंगाना विधान सभा चुनाव परिणाम 2018 Live Updates
मिजोरम विधान सभा चुनाव परिणाम 2018 Live Updates
राजस्थान (Rajasthan) Election Results 2018 Live Updates:
अन्य राज्यों के चुनाव परिणाम के Live अपडेट्स :
मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव परिणाम 2018 Live Updates
छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम 2018 Live Updates
तेलंगाना विधान सभा चुनाव परिणाम 2018 Live Updates
मिजोरम विधान सभा चुनाव परिणाम 2018 Live Updates