अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि पार्टी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है.
- अशोक गहलोत ने किया जीत का दावा
- कहा- राजस्थान में पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सरकार
- बोले- कांग्रेस में पहले सीएम पद की घोषणा की परंपरा नहीं
नई दिल्ली:
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि राजस्थान में पार्टी की जीत निश्चित है. राज्य में माहौल बन चुका है और राहुल जी लगातार दौरा कर रहे हैं. यह साफ है कि हम भारी बहुमत से जीतने जा रहे हैं. एनडीटीवी के खास प्रोग्राम 'बिग फाइट' में यह पूछे जाने पर कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो सीएम कौन बनेगा, गहलोत या पायलट? तो अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि सभी लोग यही सवाल पूछते हैं. आजादी के बाद से कांग्रेस ने कभी भी चुनाव से पहले सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैंने 1977 में कांग्रेस से टिकट मांगा था. उसके बाद से मैं 5 बार एमपी रह चुका हूं. इंदिरा गांधी, पीवीएन राव और राजीव गांधी के साथ बतौर मंत्री काम किया, 3 बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहा, एआईसीसी का महामंत्री रहा और दो बार मुख्यमंत्री भी, लेकिन मैंने कभी कोई पद नहीं मांगा. जो आलाकमान तय करते हैं उसका पालन किया जाता रहा है और इस बार भी किया जाएगा.
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 : अशोक गहलोग ने CM उम्मीदवारी पर दिया बड़ा बयान, कही यह बात...
अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा- कौन नहीं, लोकतंत्र में ऐसी बातों का कोई मतलब नहीं है. पार्टी ने बिना मांगे बहुत कुछ दिया है. इस बार भी हाईकमान जो तय करेंगे सब उसका पालन करेंगे. इस पर कोई विवाद नहीं है. गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि बीजेपी कहती है कि कौन दूल्हा बनेगा? उनसे पूछिये कि वो 75 दिनों तक अपना अध्यक्ष नहीं चुन पाए. किस मुंह से कांग्रेस की बात करते हैं. राजस्थान विधानसभा चुनावों नतीजों के 2019 पर प्रभाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि मेरा दायित्व पार्टी के कार्यों को हाईलाइट करना है. मोदी ने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है और अब लोगों ने पहले से कहीं ज्यादा कांग्रेस की जरूरत है. हम सभी को राहुल गांधी के नेतृत्व में मिलजुल कर काम करना होगा.
राजस्थान चुनाव : कांग्रेस की ओर से कौन है सीएम पद का दावेदार? दोनों ही दिग्गज मैदान में
VIDEO: कांग्रेस में नहीं रही है सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने की परंपरा : अशोक गहलोत

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ashok Gehlot, Rajasthan Assembly Elections 2018, Rajasthan Assembly Elections, Rajasthan Assembly Polls 2018