विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2018

राजस्थान के नागौर में बरसे पीएम मोदी: जो मूंग और मसूर में फर्क नहीं समझते, वह देश को किसानी सिखाने आए हैं

राजस्थान के नागौर में बरसे पीएम मोदी: जो मूंग और मसूर में फर्क नहीं समझते, वह देश में किसानी सिखाने आए हैं..

राजस्थान के नागौर में बरसे पीएम मोदी: जो मूंग और मसूर में फर्क नहीं समझते, वह देश को किसानी सिखाने आए हैं
राजस्थान के नागौर में पीएम मोदी
जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को पीएम मोदी ने नागौर में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. इनता ही नहीं, पीएम मोदी ने नामदार शब्द का इस्तेमाल कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा. राजस्थान के नागौर में पीएम मोदी ने एक रैली के दौरान कहा कि जिन लोगों को यह नहीं पता कि चने का पौधा होता है या पेड़ और जिन्‍हें यह भी नहीं मालूम कि मूंग और मसूर में क्‍या फर्क होता है वे आज देश को किसानी सिखाने चले हैं. इसी के साथ पीएम ने यह भी कहा कि हम यहां आपसे अपने पोते-पोती की भलाई के लिए नहीं बल्‍कि आपके विकास के लिए वोट मांगने आए हैं.

...तो हैदराबाद की यात्रा के लिए भी पाकिस्तानी वीजा की जरूरत पड़ती: PM मोदी   

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि न आप चांदी का चम्‍मच लेकर पैदा हुए हैं न मैं, न आपके दादा-दादी राज करते थे न मेरे. एक कामगार आपसे आशीर्वाद लेने आया है. आगे पीएम मोदी ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' मंत्र अंबेडकर और ज्योतिबा फुले से मिला है. 

आपका हो सकता है पीएम मोदी को मिला गिफ्ट, 500 रुपये है शुरुआती कीमत, यहां से खरीद सकते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में एक कामदार, एक नामदार के खिलाफ लड़ाई के मैदान में है. जिस जिंदगी को आप जी रहे हैं वही जिंदगी मैंने जी है. न आप सोने का चम्‍मच लेकर पैदा हुए हैं और न ही मैं सोने का चम्‍मच लेकर पैदा हुआ हूं. न आपके परिवार में कोई राज किया है न ही मेरे परिवार में कोई. आज एक कामदार आपसे काम मांगने आया है.  
सार्क बैठक के लिए पीएम मोदी को न्योता देंगे इमरान खान, पाकिस्तान विदेश विभाग के हवाले से खबर

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए होती है. सरकार सामान्‍य मानवी के लिए होती है. अगर एक गरीब बीमार हो जाए तो सरकार के अलावा उसके पास कोई सहारा नहीं होता है. अगर अमीर बीमार हो जाए तो उसके घर के सामने 10 डॉक्‍टर लाइन लगा कर खड़ा हो जाएंगे. वह हवाई जहाज लेकर चला जाएगा. जो सोने का चम्‍मच लेकर जन्‍म लिए, उन्‍हें क्‍या पता कि पैर में कांटा लगने का दर्द क्‍या होता है. मैं जानता हूं . 

KCR पर पीएम मोदी का तंज: निजामाबाद को लंदन बनाने वाले थे सीएम, मैंने पायलट को बोला चलो देखकर आते हैं

वसुंधरा राजे की सरकार की तारीफ कर पीएम मोदी ने कहा कि राजस्‍थान में अगर पानी का इंतजाम हो जाता तो यहां के लोग सोना उठाने की ताकत रखते हैं. राजस्‍थान का एक बंजारा अगर एक बावरी बनवा देता है तो राजस्‍थान के लोग उसे भूलते नहीं है वसुंधरा राजे ने तो डेढ़ लाख हेक्‍टेयर में सिंचाई का इंतजाम कर दिया उसे कैसे भूल सकते हैं. 

VIDEO: एनडीए छोड़ सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Rajasthan Assembly Election 2018, Congress, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com