विज्ञापन
This Article is From May 15, 2018

कर्नाटक में बीजेपी की जीत पर उमर अब्दुल्ला बोले - कर्नाटक, 'तुम भी'?

उमर ने ट्वीट कर कहा, "Et tu, #karnataka" (कर्नाटक, तुम भी). यह लैटिन भाषा का वाक्य है, जिसे किसी व्यक्ति, खासतौर पर दोस्त द्वारा मिले अप्रत्याशित विश्वासघात को इंगित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

कर्नाटक में बीजेपी की जीत पर उमर अब्दुल्ला बोले - कर्नाटक, 'तुम भी'?
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला.
  • कर्नाटक में बीजेपी जीत की ओर
  • बीजेपी ने कांग्रेस को हराया
  • उमर ने दी प्रतिक्रिया.
नई दिल्ली: जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत के करीब पहुंचते देख इन अप्रत्याशित नतीजों पर हैरानी जताई. उमर ने ट्वीट कर कहा, "Et tu, #karnataka" (कर्नाटक, तुम भी). यह लैटिन भाषा का वाक्य है, जिसे किसी व्यक्ति, खासतौर पर दोस्त द्वारा मिले अप्रत्याशित विश्वासघात को इंगित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
 
बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा के 12 मई को मतदान हुआ था और आज मतों की गिनती जारी सुबह से जारी मतों की गितनी में दोपहर तक बीजेपी ने काफी बढ़त बना ली है. बीजेपी की बढ़त को देखने हुए लग रहा है कि पार्टी आसानी से सरकार बना लेगी. फिलहाल रुझानों में बीजेपी ने स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. माना जा रहा है कि अब बीजेपी जीत जाएगी और राज्य में अलगी सरकार बीजेपी की बनेगी. 

इस जीत को मोदी  मैजिक के रूप में देखा जा रहा है. राज्य में येदियुरप्पा का भी बोलबाला है और उनकी भी भूमिका जीत में अहम है. जीत से भाजपा शासित मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा.

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था. आर आर नगर सीट पर चुनावी गड़बड़ी की शिकायत के चलते मतदान स्थगित कर दिया गया था. जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार के निधन के चलते मतदान टाल दिया गया था. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Polls 2018, Karnataka Polls Results 2018, Karnataka-Elections-2018, Omar Abdullah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com