विज्ञापन

हिना खान ने उमर अब्दुल्ला को शादी पर दी बधाई, सवाल उठाने वालों को कहा- आप खुदा नहीं

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी पर हिना खान ने बधाई दी और लिखा- मैं इन दोनों के लिए बहुत खुश हूं. 

हिना खान ने उमर अब्दुल्ला को शादी पर दी बधाई, सवाल उठाने वालों को कहा- आप खुदा नहीं
हिना खान ने उमर अब्दुल्ला की शादी पर दिया रिएक्शन

एक्ट्रेस हिना खान ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी पर प्रतिक्रिया दी है. हिना ने उमर अब्दुल्ला की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने संभावित राजनीतिक नुकसान की परवाह किए बिना अपने प्यार और रिश्ते का साथ दिया. उन्होंने धार्मिक आधार पर सवाल उठाने वालों को भी नसीहत देते हुए कहा कि लोगों को जीने और अपना जीवन चुनने का अधिकार है. सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए हिना ने लिखा, “आह... मोहब्बत! मैं इन दोनों के लिए बहुत खुश हूं. वह एक मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने उनका साथ नहीं छोड़ा. बल्कि उनके साथ खड़े रहे. भाई, इस इंसान की रीढ़ की हड्डी सचमुच बहुत मजबूत है.”

हिना खान ने दी बधाई

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री ने कहा कि हो सकता है उमर अब्दुल्ला अगला चुनाव न जीतें, लेकिन प्यार चुनना ज्यादा महत्वपूर्ण है. उन्होंने लिखा, “हो सकता है कि वह अगले कार्यकाल में चुने न जाएं, लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है. उन्होंने प्यार को चुना. उन्होंने साबित कर दिया कि दुनिया जाए भाड़ में. हिना खान ने उन लोगों को भी संदेश दिया जो इस रिश्ते को धर्म के नजरिए से देख रहे हैं. उन्होंने लिखा, “मजहब के ठेकेदारों को एक छोटी-सी सलाह, जियो और जीने दो. उनके भविष्य का फैसला ऊपरवाला करेगा. आप खुदा नहीं हैं.”

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- कुमार सानू का भोजपुरी गीत, बेटी की विदाई और मां की ममता को मोनालिसा ने दिखाया, आज भी है फेवरिट

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी के बारे में

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान ने 31 अक्टूबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की घोषणा की थी. उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर दोनों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “कल एक नई यात्रा की शुरुआत हुई और पोस्ट में निधि राजदान को टैग किया. जानकारी के अनुसार, शादी से पहले श्रीनगर में करीबी परिवारजनों की मौजूदगी में एक सादा समारोह भी आयोजित किया गया था.  

उमर अब्दुल्ला की पूर्व पत्नी पायल अब्दुल्ला से शादी कई वर्षों से कानूनी प्रक्रिया में थी. दोनों के दो बेटे हैं. जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक की संयुक्त याचिका स्वीकार करते हुए उनके विवाह को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया था.

ये भी पढे़ं- किंग का पहला रोमांटिक गाना तू मिल जाए रिलीज, SRK और दीपिका का रोमांस, अरिजीत सिंह और Ed Sheeran की जादुई आवाज 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Omar Abdullah, Nidhi Razdan, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com