- लोकसभा चुनावों में एवेंजर्स फिल्म के जरिए खूब किए जा रहे हमले
- महबूबा मुफ्ती ने पीएम मोदी को कहा सुपरविलेन थानोस
- पीएम मोदी ने भी एवेंजर्स फिल्म के जरिए राहुल गांधी पर साधा था निशाना
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने पीएम मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधा है. उन्होंने पीएम मोदी की तुलना एवेंजर्स (Avengers) मूवी के सुपर विलेन थानोस से की है. उन्होंने एएनआई की खबर को रीट्वीट करते हुए कहा, 'हमारे देसी एवेंजर्स (Avengers) की बी टीम. उनके हालिया आचरण से वह थानोस के ज्यादा करीब हैं.' गौरतलब है कि इससे पहले पीएम मोदी ने भी इस फिल्म का जिक्र करके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा था. दरअसल राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी ने गरीबों की जमीन एक बिजनेसमैन को 45 हजार करोड़ रुपए में बेच दी. पीएम मोदी ने इस बात पर हमला करते हुए कहा था, 'मैंने सुना है कि इन दिनों एवेंजर्स मूवी चल रही है. इस मूवी में अलग-अलग ग्रहों से लोग शामिल होते हैं, हो सकता है कि एवेंजर्स के स्क्रिप्ट राइटर ने दुनिया के साइज का आंकड़ा अपने स्क्रिप्ट के लिए तैयार किया होगा. अब वह स्क्रिप्ट राइटर राहुल गांधी की टोली में आ गई होगी.'
ये भी पढ़ें: 'किसी ने कसर नहीं छोड़ी हमें मिटाने में, खुदा मुहाफिज रहा हर जमाने में'- महबूबा मुफ्ती के Tweet के क्या हैं मायने
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Our very own B team of desi avengers. Although with his current demeanour, I'd say he's more of a Thanos. https://t.co/9X6Q4vehMw
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) May 10, 2019
महबूबा ने पीएम मोदी पर हमला उस खबर को रीट्वीट करते हुए किया जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत की धरती, आकाश और अंतरिक्ष में सुरक्षा करेंगे. पीएम मोदी ने कहा, 'अगर हम दोबारा सरकार में आएंगे तो पुलवामा हमले के बाद लिए गए फैसले की तरह आतंकवाद के खिलाफ कड़े फैसले लेंगे.'
VIDEO: पीएम के परमाणु बम वाले बयान पर राजनीति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं