विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2019

कौन हैं तेजस्वी सूर्या जिन पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया है भरोसा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

खबरों के मुताबिक पहले इस सीट पर बीजेपी अनंत कुमार की पत्नी को उतारना चाहती थी. कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष येदियुरप्पा की भी यही सलाह थी. वहीं पीएम मोदी के भी इस सीट से चुनाव लड़ने की खबरें आईं लेकिन बाद में ऐसी खबरों को खारिज कर दिया गया.

Also Read in
कौन हैं तेजस्वी सूर्या जिन पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया है भरोसा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
तेजस्वी सूर्य को दक्षिण बेंगलुरू से बीजेपी ने टिकट दिया है.
  • बीजेपी की 9वीं लिस्ट में है नाम
  • बेंगलुरु दक्षिण से लड़ेंगे चुनाव
  • बीके हरिप्रसाद होंगे सामने
नई दिल्ली:

बीजेपी ने दक्षिणी बेंगलुरु से  इस बार युवा वकील तेजस्वी सूर्या (28) को टिकट दिया है. हालांकि पहले उनको टिकट न दिए जाने की खबरों पर उनके समर्थकों ने हंगामा किया था. हालांकि कुछ  समय तक इस सीट से पीएम मोदी की भी खबरें आ रही थीं. बाद में सोमवार को देर रात तक चली बैठक में तेजस्वी का नाम तय कर दिया और इस सीट पर 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. टिकट के लिए नाम पक्का होने के बाद तेजस्वी ने ट्विटर पर शानदार प्रतिक्रिया दी है.  उन्होंने लिखा, 'ओह माई गॉड, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष ने 28 साल के युवा पर विश्वास किया है. यह सिर्फ बीजेपी में हो सकता है'. आपको बता दें कि दक्षिण बेंगलुरू लोकसभा की प्रतिष्ठित सीट मानी जाती है. इस सीट से केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार सांसद थे जिनका निधन हो गया है. खबरों के मुताबिक पहले इस सीट पर बीजेपी अनंत कुमार की पत्नी को उतारना चाहती थी. कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष येदियुरप्पा की भी यही सलाह थी. वहीं पीएम मोदी के भी इस सीट से चुनाव लड़ने की खबरें आईं लेकिन बाद में ऐसी खबरों को खारिज कर दिया गया. बाद में तेजस्वी सूर्य का नाम तय हो गया. तेजस्वी बीजेपी नेता के परिवार से आते हैं और वह आरएसएस से भी जुड़े हैं.

बीजेपी ने काटा टिकट तो 'नाराज' मुरली मनोहर जोशी ने कानपुर के वोटर्स को लिखा खत, जानें क्या है उस लेटर में

तेजस्वी सूर्य एक अच्छे वक्ता के रूप में जाने जाते हैं. हालांकि उनके भाषणों पर ध्रुवीकरण का भी आरोप लगता है.  तेजस्वी सूर्य ने 'एराइज इंडिया' नाम के एक संगठन की स्थापना की है और माना जाता है कि वह बीजेपी आईटी सेल से भी जुड़े हैं. वह अभी कर्नाटक हाईकोर्ट में वकालत भी करते हैं. 

 

 

मुरली मनोहर जोशी ने क्यों कहा BJP ऑफिस जाकर नहीं करूंगा चुनाव न लड़ने का ऐलान?

चुनाव  में तेजस्वी सूर्य का मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद होगा जो करीब 2 दशक बाद इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
 

कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार​

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha Election 2019, Lok Sabha Polls 2019, Tejasvi Surya News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com