विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2019

बिहार में बोले PM मोदी- जिन्हें भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलने से दिक्कत उनकी जमानत हो जब्त

'जिन्हें भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलने से दिक्कत है उनकी जमानत जब्त होनी चाहिए', पीएम नरेंद्र मोदी ने यह बात गुरुवार को बिहार के दरभंगा में एक जनसभा में कही.

बिहार में बोले PM मोदी- जिन्हें भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलने से दिक्कत उनकी जमानत हो जब्त
पीएम नरेंद्र मोदी - (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

'जिन्हें भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलने से दिक्कत है उनकी जमानत जब्त होनी चाहिए', पीएम नरेंद्र मोदी ने यह बात गुरुवार को बिहार के दरभंगा में एक जनसभा में कही. इस सभा में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान और बिहार BJP के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी भी उपस्थित थे. पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद को नये हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा मुद्दा करार देते हुए गुरुवार को कहा कि ''और यह नया हिन्दुस्तान आतंक के अड्डों में घुस कर मारेगा. हमारे आस-पड़ोस में ही आतंक की फैक्ट्रियां चल रही हैं और ये 'विपक्ष: कहते हैं कि आतंकवाद मुद्दा ही नहीं है.''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार की लालटेन युग खत्म करने पर जमकर की तारीफ

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''जिस आतंकवाद ने श्रीलंका में 350 से ज्यादा मासूमों की जान ले ली, क्या वह मुद्दा नहीं है? हमारे पड़ोस में आतंक की फैक्ट्री चल रही है और महामिलावटी कहते हैं कि आतंकवाद मुद्दा ही नहीं है. नए भारत में यह बहुत बड़ा मुद्दा है. यह नया हिन्दुस्तान है, यह आतंक के अड्डों में घुसकर मारेगा.'' उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्ष से जो पैसा गरीबों के कल्याण के लिये खर्च होना चाहिए था, वह आतंकवाद के कारण गोली, बम, बंदूक खरीदने में खर्च हो रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले जो लोग उछल उछल कर, गला फाड़कर एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे, वह अचानक गायब हो गये हैं, जो पहले पाकिस्तान की पैरोकारी करते थे..वह अब मोदी और ईवीएम को गाली देने में जुट गए हैं.'' 

BJP प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने की जनता से अपील- मेरे पैरों में घुंघरू बंधा दे तो फिर मेरी चाल देख ले

आरक्षण को लेकर विपक्ष के आरोपों को गलत बताते हुए मोदी ने कहा, ‘‘राजग सरकार ने बाबा साहेब के बताए रास्ते को और मजबूत किया है, लेकिन वोट के लिए महामिलावटी अफवाहें फैला रहे हैं. मैं आपको भरोसा देता हूं कि जब तक मोदी है, तब तक किसी के हक से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी.'' लोगों से जनादेश मांगते हुए उन्होंने कहा ‘‘हमारा देश मजबूत होना चाहिए. उसके लिए सरकार मजबूत होनी चाहिए. मजबूत सरकार के लिए प्रधानमंत्री मजबूत चाहिए, चौकीदार मजबूत चाहिए.''

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष किया ‘‘ये जमीन से कटे हुए हैं जो जनता की नब्ज ही नहीं पहचानते, और तीन चरणों के चुनाव में जनता ने इन्हें वोट के जरिेये समझा दिया है.'' उन्होंने युवाओं से अपील की कि 21वीं सदी में जो बेटे-बेटी पहली बार दिल्ली की सरकार चुन रहे हैं, वह हमारे नौजवान इस चुनाव का नेतृत्व कर रहे हैं. वह बस, एक ही बात तय कर चल रहे हैं कि 21वीं सदी का भारत उनकी आकांक्षाओं के मुताबिक हो.

(इनपुट भाषा से भी)

Video: पीएम मोदी वाराणसी में आज करेंगे बड़ा रोड शो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha Election, Narendra Modi, PM Modi, Darbhanga
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com