विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2019

बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, राहुल-तेजस्वी की मुलाकात में लगेगी मुहर : सूत्र

बिहार में महागठबंधन (Bihar) के बीच अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है. पहले कांग्रेस 11 सीटों पर अड़ी थी, लेकिन अब सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि कांग्रेस से 9 सीटों पर बात बन गई है.

बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, राहुल-तेजस्वी की मुलाकात में लगेगी मुहर : सूत्र
Lok Sabha Chunav 2019: कांग्रेस बिहार की 9 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.
  • बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव
  • पहले कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अड़ी थी
  • राहुल-तेजस्वी की मुलाकात में लगेगी डील पर मुहर
नई दिल्ली:

बिहार में महागठबंधन (Bihar) के बीच अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है. पहले कांग्रेस 11 सीटों पर अड़ी थी, लेकिन अब सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि कांग्रेस से 9 सीटों पर बात बन गई है. हालांकि कांग्रेस एक और सीट पर ज़ोर दे रही है. तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की मुलाक़ात में डील पर फ़ाइनल मुहर लग जाएगी और फिर सीट बंटवारे का एलान कर दिया जाएगा. आपको बता दें कि पिछले दिनों बिहार में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक में के बाद समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा था कि कांग्रेस बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 11 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. उन्होंने कहा था कि बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को इन सीटों के लिए उम्मीदवार चयन और सीटों के निर्धारण के लिए अधिकृत किया गया है और 17 मार्च को इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी. हालांकि अब खबर आई है कि कांग्रेस 11 की जगह 9 सीटों पर ही लड़ सकती है. 

बिहार महागठबंधन सीट बंटवारे पर वामपंथी दल हुए नाराज, कहा- दिल्ली में बैठकर नहीं हो सकता सीटों का बंटवारा

गौरतलब है कि कांग्रेस बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल है. इस महागठबंधन में कांग्रेस के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, विकासशील इंसान पार्टी शामिल है. इससे पहले बिहार कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने पटना पहुंचे कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा था कि महागठबंधन में सब कुछ तय कर लिया गया है और कहीं कोई नाराजगी नहीं है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी की नाराजगी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो भी नाराजगी है, वह दूर कर ली जाएगी. 

बिहारः कांग्रेस ने बताया कब घोषित होंगे महागठबंधन के उम्मीदवार

वीडियो- बिहार: महागठबंधन का सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LokSabhaPolls2019, Bihar, Congresss, Congresss Mahagathbandhan, Congress RJD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com