विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2019

राहुल गांधी पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कसा तंज, कहा- 'वो बोलते रहते हैं उन्हें सीरियसली न लें'

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते वक्त कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा. राहुल गांधी द्वारा ट्विटर पर बीजेपी के घोषणा पत्र पर टिप्पणी किए जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा है कि..

राहुल गांधी पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कसा तंज, कहा- 'वो बोलते रहते हैं उन्हें सीरियसली न लें'
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह - (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते वक्त कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा. राहुल गांधी द्वारा ट्विटर पर बीजेपी के घोषणा पत्र पर टिप्पणी किए जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा है कि उनके द्वारा जो कुछ भी कहा जा रहा है वो बेबुनियाद है निराधार है वो इस प्रकार की बाते बोलते रहते हैं उन्हें सीरियसली न लें. बीजेपी के घोषणापत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके हमला किया था. उन्होंने बोला कि बीजेपी का घोषणापत्र एक बंद कमरे में बना है और कांग्रेस का घोषणापत्र विचार-विमर्श और लोगों से बातचीत के बाद बना है. 

असम में गोमांस बेचने के शक में मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई को लेकर असदुद्दीन ओवैसी का PM मोदी पर हमला, कही यह बात

इस ट्वीट के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा, ''मैं समझता हूं कि भारत के राजनैतिक इतिहास में कभी किसी मैनिफ़ेस्टो में इतने लोगों का इन्वॉल्वमेंट नहीं रहा. जितने लोगों ने इस बार हिस्सा लिया. उनके द्वारा जो कुछ भी कहा जा रहा है वो बेबुनियाद है निराधार है वो इस प्रकार की बाते बोलते रहते हैं उन्हें सीरियसली न लें.''

Video: मैनिफेस्टो को लेकर राजनाथ सिंह का राहुल पर हमला

राजनाथ सिंह ने पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के एतराज को खारिज करते हुए एक बार फिर कहा कि दोबारा सत्ता में आए तो 35-A खत्म करेंगे. कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा. दुनिया की कोई ताकत कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती और हम लोगों ने इलेक्शन मैनिफेस्टो में पूरी तरह से क्लियर कर दिया है. हमारी सरकार बनेगी तो हम 35-A समाप्त करेंगे.

नक्सलियों ने एक बार फिर दिया झीरमघाटी जैसी घटना को अंजाम, जाने कब-कब हुआ ऐसा हमला 

साक्षात्कार के दौरान राजनाथ सिंह से सवाल पूछा गया कि ''महबूबा जी कह रही हैं कि अगर बीजेपी 35-A और 370 के साथ छेड़छाड़ करेगी तो हिंदुस्तान भी नहीं रहेगा.'' इस पर उन्होंने जवाब दिया कि ''ये फ्रस्टेशन है. ये करने दीजिए. जो मन आए वो बोलें, लेकिन हम लोगों को जो करना है वो करके रहेंगे.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Home Minister, Rajnath Singh, Kashmir Issue, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com