विपक्ष की आलोचना और सुप्रीम कोर्ट की फटकार झेल रहे चुनाव आयोग बीते कुछ दिनों से काफी सक्रिय है. कर्नाटक के शिमोगा हेलीपैड पर चुनाव आयोग की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का हेलीकॉप्टर रुकवाकर उनके बैग चेक किए हैं. इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है. इससे पहले कांग्रेस ने पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा पर रिश्वत में मिलीभगत का आरोप लगाया था हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों को सिरे खारिज कर दिया है. फिलहाल लोकसभा चुनाव में आयोग ने बीते दो दिनों में कई बड़े नेताओं पर कार्रवाई की है. आपत्तिजनक बयानबाजी के मामले में आयोग ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ पर 72 घंटे और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर 48 घंटे का बैन लगा दिया है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर भी चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है. चुनाव आयोग ने मेनका गांधी के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे की रोक लगाई है. मेनका गांधी के खिलाफ भी चुनाव आयोग का यह आदेश मंगलवार सुबह 10 बजे से प्रभावी होगा.
#WATCH Election Commission flying squad checks luggage of former Karnataka Chief Minister and BJP leader BS Yeddyurappa at helipad in Shivamogga, Karnataka pic.twitter.com/uZAdRCA5sO
— ANI (@ANI) April 16, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये हैं चुनावी समर के वो 4 बड़े नेता, जिनकी चुनाव आयोग ने कर दी 'बोलती बंद'
मेनका ने क्या कहा था?
मेनका गांधी ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र तूराबखानी में बीते गुरुवार को आयोजित एक चुनावी सभा में कहा था कि मैं लोगों के प्यार और सहयोग से जीत रही हूं, लेकिन अगर मेरी यह जीत मुसलमानों के बिना होगी तो मुझे बहुत अच्छा नहीं लगेगा. बीजेपी नेता ने कहा कि इतना मैं बता देती हूं कि फिर दिल खट्टा हो जाता है. फिर जब मुसलमान आता है काम के लिए, फिर मै सोचती हूं कि नहीं रहने ही दो क्या फर्क पड़ता है. आखिर नौकरी भी तो एक सौदेबाजी ही होती है, बात सही है या नहीं?''
EC के बैन पर मायावती को राहत नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं