विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2019

मसूद अजहर को प्रज्ञा ठाकुर शाप दे देतीं तो सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत ही नहीं पड़ती: दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्होंने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख आतंकी मसूद अजहर को शाप (श्राप) दिया होता तो सर्जिकल स्ट्राइक की कोई जरूरत नहीं होती.

मसूद अजहर को प्रज्ञा ठाकुर शाप दे देतीं तो सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत ही नहीं पड़ती: दिग्विजय सिंह
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सिंह पर दिग्विजय सिंह का हमला
भोपाल:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भोपाल सीट से उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने शनिवार को प्रतिद्वंद्वी और भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्होंने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख आतंकी मसूद अजहर को शाप (श्राप) दिया होता तो सर्जिकल स्ट्राइक की कोई जरूरत नहीं होती. अशोका गार्डन में एक रैली को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर कहती हैं कि उन्होंने एटीएस प्रमुख शहीद हेमंत करकरे को शाप दिया था, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. अगर उन्होंने पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख मसूद अजहर को शाप दिया होता तो सर्जिकल स्ट्राइक की कोई जरूरत ही नहीं पड़ती. 

दिग्विजय सिंह VS प्रज्ञा ठाकुर : क्या कहते हैं भोपाल गैस कांड के पीड़ित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'प्रधानमंत्री ने कहा था कि पाताल में छिपे आतंकियों का भी शिकायर किया गया. मगर मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि देश में पुलवामा, पठानकोट और उरी हमले जब हुए, तब वह कहां थे? तब हम ऐसे हलमों से बचने के लिए क्यों नहीं सक्षम थे?'

साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह को बताया आतंकवादी, बोलीं- 'एक बार फिर ऐसे आतंकी का...'

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि 'हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी भाई हैं. वे लोग कहते हैं कि हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए क्योंकि वे खतरे में हैं. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि इस देश में 500 सालों तक मुसलमानों ने शासन किया, किसी धर्म को कोई हानि नहीं पहुंचाई गई. ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है जो धर्म को बेचते हैं.' 

...जब दिग्विजय सिंह को मिल गया 15 लाख रुपये पाने वाला शख्स, मंच पर बुलाया और फिर हो गई बोलती बंद, देखें VIDEO

उन्होंने आगे कहा कि 'हमारे धर्म में हम कहते हैं हर-हर महादेव मगर हर-हर मोदी बोलकर बीजेपी हमारी धार्मिक भावना आहत कर रही है. हम सभी जानते हैं कि गूगल पर फेकू टाइप करने पर किसकी तस्वीर आती है.' बता दें कि मध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर इस बार कांटे की टक्कर है क्योंकि इस सीट पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी ने मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी और हिंदुत्व का चेहरा प्रज्ञा ठाकुर को उतारा है. (इनपुट एएनआई)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Digvijaya Singh, Surgical Strikes, Sadhvi Pragya Singh Thakur, Pragya Singh Thakur, Sadhvi Pragya Singh, Masood Azhar, Loksabhapolls2019, Bhopal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com