विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2019

Maharashtra Election: कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें पूरी LIST

कांग्रेस (Congress) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly election) के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी.

Also Read in
Maharashtra Election: कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें पूरी LIST
Maharashtra Election: कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की.
  • महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
  • कांग्रेस की पहली सूची में 51 उम्मीदवारों के नाम
  • पूर्व सीएम अशोक च्वहाण भोकर से लड़ेंगे चुनाव
नई दिल्ली:

कांग्रेस (Congress) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly election) के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वहाण (Ashok Chavan) को भोकर से टिकट दिया गया है. वहीं, नितिन राउत को नागपुर उत्तर और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी परिणीति सिंदे सोलापुर सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगी. बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और शरद पवार (Sharad Pawar) की एनसीपी (NCP) साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर लड़ेंगी और बची हुई 38 सीटों पर गठबंधन के और सहयोगी चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में (प्रत्याशियों के) नामों को मंजूरी दिए जाने के बाद उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया.

  

बता दें कि कांग्रेस-एनसीपी ने 2014 में विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था. तब कांग्रेस और राकांपा के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई थी, जिसके बाद पवार की पार्टी ने 15 साल पुराने गठबंधन को तोड़ लिया था. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 42 तो एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी. 2014 के इन चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी भाजपा को 122 सीटें मिली थीं. कांग्रेस और NCP के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुए गठजोड़ से पहले दोनों ही दलों से कई प्रमुख नेता साथ छोड़कर जा चुके हैं. इनमें से राकांपा से ज्यादा नेता गए हैं. इनमें से कई नेताओं ने भाजपा का तो कुछ ने शिवसेना का दामन थामा है.

महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना के बीच सीटों पर फंसा पेंच खत्म! दोनों पार्टियों के बीच हुआ यह समझौता

बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Haryana Assembly Election) की तारीखों का चुनाव आयोग (Election Commission) ने हाल ही में ऐलान किया था. महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी. नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर को होगी. लोकसभा चुनावों के बाद यह इस साल के पहले राज्य चुनाव हैं. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है.

Video: महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर होगा मतदान और 24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Maharashtra Assembly Election, Assemblyelections2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com