विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2019

जब नाराज कांग्रेस विधायक ने पार्टी दफ्तर से उठवा लीं 300 कुर्सियां, दूसरे दल के दफ्तर में करनी पड़ी बैठक

लोकसभा का टिकट कटने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार ने ऐसा कदम उठाया कि पार्टी समर्थक भी हैरान हो गए. उन्होंने अपने समर्थकों की मदद से मंगलवार को पार्टी के स्थानीय कार्यालय से 300 कुर्सियां ही उठवा लीं.

जब नाराज कांग्रेस विधायक ने पार्टी दफ्तर से उठवा लीं 300 कुर्सियां, दूसरे दल के दफ्तर में करनी पड़ी बैठक
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रतीकात्मक रूप में किया गया है.
नई दिल्ली:

लोकसभा का टिकट कटने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार ने ऐसा कदम उठाया कि पार्टी समर्थक भी हैरान हो गए. उन्होंने अपने समर्थकों की मदद से मंगलवार को पार्टी के स्थानीय कार्यालय से 300 कुर्सियां ही उठवा लीं. इस घटना की बाहर ही नहीं पार्टी के अंदर भी खासी चर्चा है.सिलोद से विधायक सत्तार ने कहा कि वे पार्टी छोड़ चुके हैं और उन्होंने दावा किया कि कुर्सियों पर उनका मालिकाना हक है. कुर्सियां न होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक राकांपा के दफ्तर में हुई.सत्तार को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें औरंगाबाद सीट से लोकसभा का टिकट देगी लेकिन इस सीट पर विधान परिषद् सदस्य सुभाष झंबाद को टिकट दिया गया जिससे कहा जा रहा है कि सत्तार शायद नाराज हो गए.

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेशः कमलनाथ सरकार मुसीबत में फंसी, कांग्रेस के नाराज 25 विधायकों ने बनाया क्लब

गुजरात में कई विधायक छोड़ चुके हैं हाथ का साथ
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के मौसम में गुजरात में कांग्रेस से नाराज अब तक कई विधायक हाथ का साथ छोड़ चुके हैं. अब तक कुल तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. इन विधायकों में वल्लभ धाराविया, माणवदर से चार बार के विधायक जवाहर चावड़ा और धरंगधरा के विधायक परषोत्तम सपारिया शामिल हैं.

वीडियो- कांग्रेस में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, LoksabhaPolls 2019, Abdul Sattar, Congress MLA Abdul Sattar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com