विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2019

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार खत्म, राज बब्बर समेत कई बड़े उम्मीदवारों के किस्मत को होगा फैसला

इस दौर में प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, सदानंद गौडा और पी राधाकृष्णन, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली तथा राज बब्बर, नेशनल कान्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, भाजपा नेता हेमा मालिनी शामिल हैं.

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार खत्म, राज बब्बर समेत कई बड़े उम्मीदवारों के किस्मत को होगा फैसला
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार खत्म
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार मंगलवार शाम को थम गया जिसमें 18 अप्रैल को 12 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान होगा. दूसरे चरण में तमिलनाडु की 38, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, उत्तर प्रदेश की आठ, असम, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल की तीन-तीन, जम्मू कश्मीर की दो और मणिपुर, त्रिपुरा एवं पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर मतदान होगा. ओडिशा के 35 विधानसभा क्षेत्रों में भी उसी दिन चुनाव होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई केंद्रीय मंत्रियों ने पिछले कुछ दिन में देशभर में दौरे कर अपने अपने पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया और जनता से वोट मांगे.

उमा भारती ने प्रियंका गांधी पर किया हमला, बोलीं- जिसका पति चोरी के आरोप में हो, उसको तो...

इस दौर में प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, सदानंद गौडा और पी राधाकृष्णन, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली तथा राज बब्बर, नेशनल कान्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, भाजपा नेता हेमा मालिनी और द्रमुक के दयानिधि मारन, ए राजा तथा कनिमोई शामिल हैं.

दूसरे चरण का मतदान : यह हैं सबसे अमीर उम्मीदवार, 417 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की

चुनाव आयोग ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, बसपा अध्यक्ष मायावती और सपा नेता आजम खान को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए अलग अलग समय के लिए चुनाव प्रचार से रोका है. इसके बाद नेताओं ने प्रचार से तो दूरी बनाई लेकिन अन्य तरीकों से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने नगीना में अपना पहला चुनावी भाषण दिया. पहले इस सभा को बसपा अध्यक्ष को ही संबोधित करना था. आजम खान के बेटे अब्दुल्ला ने रामपुर में संवाददाता सम्मेलन करके चुनाव आयोग के आदेश की आलोचना की.

दिल्ली : आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार गुरुवार से नामांकन दाखिल करना शुरू करेंगे

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने लखनऊ के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. ओडिशा में विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक गंजाम जिले में अपने गृहक्षेत्र हिंजली से तथा बरगढ़ के बिजेपुर से मैदान में हैं. लोकसभा सीटों के लिए जहां पांच महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं विधानसभा सीटों के लिए 25 महिला प्रत्याशी हैं. चुनाव आयोग ने मंगलवार शाम को वेल्लूर लोकसभा सीट पर अत्यधिक धन के इस्तेमाल के आरोपों के चलते मतदान निरस्त कर दिया. अधिकारियों ने यहां एक द्रमुक नेता के सहयोगी के ठिकाने से 10 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद की है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Second Phase Of Lok Sabha Campaign, Lok Sabha Election, Raj Babbar, Hema Malini, LokSabhaPolls2019, Loksabhaelection2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com