ईशा देओल की अपकमिंग फिल्म 'प्रताप' 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला. हालांकि बॉक्स ऑफिस के मामले पर फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई. लेकिन इस बीच हेमा मालिनी ने बेटी ईशा देओल की फिल्म का रिव्यू करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जो वायरल हो रहा है. इस फिल्म को ड्रीम गर्ल ने सेंसिटिव फिल्म बताया और अमित साध की एक्टिंग की तारीफ की. वहीं ईशा देओल को भी प्यार दिया. आइए आपको बताते हैं हेमा मालिनी ने प्रताप फिल्म के बारे में क्या कहा...
हेमा मालिनी ने किया प्रताप का रिव्यू
एक्स पर हेमा मालिनी ने लिखा, 'प्रताप' - अमित साध और ईशा अभिनीत यह फिल्म 20 नवंबर को रिलीज हुई. यह बहुत ही खूबसूरती से बनी एक संवेदनशील फिल्म है, जिसमें मुख्य अभिनेता अमित ने बेहतरीन और प्रभावशाली अभिनय किया है. उन्होंने अपने किरदार को पूरी ईमानदारी और गहराई के साथ निभाया है. पुलिस एनकाउंटर के विषय पर बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब भाती है, खासकर एक पुलिस वाले से कैदी बने व्यक्ति के रूप में अमित का मार्मिक और दिल छू लेने वाली एक्टिंग. पुलिस वाले की पत्नी के किरदार में ईशा ने भी अच्छा काम किया है. फिल्म के लेखक-निर्देशक सचिन सराफ हैं, जिन्होंने एक मुश्किल और गंभीर विषय को बहुत अच्छे से पेश किया है. मुझे यह फिल्म देखकर सच में बहुत मजा आया.
PRATAP - the movie starring Amit Sadh and Esha released on Nov 20. It is a beautifully made sensitive film, with excellent, appealing performance by the hero Amit who brings a great amount of sincerity to the role. A topical film dealing with police encounters, it appeals to the audience with Amit's stirring, poignant portrayal of a cop turned prisoner. Esha is good in her role as the policeman's wife. The writer- director is Sachin Saraf who has handled a tough, intense theme well. A film I really enjoyed watching.
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 22, 2026
प्रताप में ईशा देओल ने बदला नाम
पिछले दिनों प्रताप फिल्म के पोस्टर पर अपना नाम 'ईशा धर्मेंद्र देओल' देखकर काफी भावुक हो गईं थीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि यह उनकी पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमें उनके नाम के साथ उनके पिता का नाम भी जुड़ा है. उन्होंने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "ईशा धर्मेंद्र देओल के रूप में मेरी पहली फिल्म. पहली बार किसी फिल्म के पोस्टर पर अपने नाम के साथ पापा का नाम देखना बहुत ही भावुक, निजी और दिल को छू लेने वाला अनुभव है. पापा के आशीर्वाद से मैं यहां हूं."
उन्होंने कहा, "फिल्म इंडस्ट्री में 24 साल हो गए हैं और यह सफर अभी जारी है... इतने सालों के बाद भी, सिनेमा हॉल के बाहर लगे बिलबोर्ड पर खुद को देखकर मुझे आज भी उतनी ही खुशी होती है, जितनी शुरुआत में होती थी. मैं बस इतना कह सकती हूं कि अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का बहुत-बहुत आभार. मेरा साथ देने के लिए, इतने सालों तक मुझे इतना प्यार देने के लिए, और मुझे व मेरे परिवार को लगातार प्यार देते रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद."
धर्मेंद्र को मानती हैं आदर्श पति
अक्टूबर में 'प्रताप' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान ईशा ने कहा कि उनके अनुसार उनके दिवंगत पिता धर्मेंद्र एक आदर्श पति थे. 'धूम' फिल्म की अभिनेत्री ईशा देओल से पूछा गया, "आपके अनुसार एक आदर्श पति कैसा होता है और क्या बॉलीवुड में कोई ऐसा अभिनेता है जिसे आप एक आदर्श पति मानती हैं?" ईशा ने जवाब दिया कि उन्होंने बॉलीवुड में धर्मेंद्र को केवल एक पिता और एक पति के रूप में ही देखा है. उन्होंने कहा, "इसलिए मैं कहूंगी - मिस्टर धर्म जी."
परिवार के महत्व के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, "जीवन में हमें जो परिवार मिलता है - हमारे माता-पिता, हमारे बच्चे-मुझे लगता है कि वह ईश्वर की देन है. हम अपने पति को खुद चुनते हैं, या अगर शादी अरेंज्ड है तो हमारे माता-पिता हमारे लिए उन्हें चुनते हैं, लेकिन वे एक परिवार बन जाते हैं. इसलिए मेरा मानना है कि जीवन में चाहे कितने भी उतार-चढ़ाव आएं, एक-दूसरे का साथ देना बहुत जरूरी है." गौरतलब है कि पिछले साल 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया.
ये भी पढ़ें- निरहुआ की 18 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, रिक्शेवाले को अमीर लड़की से प्यार, जमकर बरसे नोट, 10 के दस गाने सुपरहिट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं